फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   shah rukh Preity Veer Zaara re release overseas on 20 anniversary with delete song Yeh Hum Aa Gaye Hain Kahaan

Veer Zaara: 20 साल बाद फिर धमाल मचा रही 'वीर जारा', पहली बार बड़े पर्दे पर गूंजा- ये हम आ गए हैं कहां

Fri, 08 Nov 2024 08:17 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 08 Nov 2024 08:17 PM IST
सार

'वीर जारा' अब यह पहली बार सऊदी अरब, ओमान और कतर में भी रिलीज हुई। यह 2004 में मूल प्रदर्शन के बाद से फिल्म के कलेक्शन में अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि होगी।

विज्ञापन
shah rukh Preity Veer Zaara re release overseas on 20 anniversary with delete song Yeh Hum Aa Gaye Hain Kahaan
वीर जारा - फोटो : इंस्टाग्राम: @yrf

विस्तार

शाहरुख खान और प्रीति जिंटा अभिनीत वीर-जारा अपनी 20वीं वर्षगांठ से कुछ दिन पहले गुरुवार, 7 नवंबर से सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो गई है। यह 600 स्क्रीनों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिर से रिलीज हुई। प्रोडक्शन हाउस फिल्म की री-रिलीज के दौरान दुनिया भर के प्रशंसकों के साथ अपनी प्रतिष्ठित प्रेम कहानी का जश्न मनाना चाहता है। निर्माताओं ने टोरंटो, न्यूयॉर्क शहर, मेलबर्न, संयुक्त अरब अमीरात के शहर, इस्तांबुल और सिंगापुर सहित दुनिया के 7 शहरों में समारोह की योजना बनाई है।

विज्ञापन

फिल्म के कलेक्शन में होगा इजाफा
निर्माताओं की योजना फिल्म, उसके संगीत और उसकी पुरानी यादों को सामने लाना है और उन लोगों से जुड़ना है, जिन्होंने वर्षों से फिल्म को पसंद किया है। यह मूल रूप से 12 नवंबर, 2004 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह पहली बार सऊदी अरब, ओमान और कतर में भी रिलीज होगी। यह 2004 में मूल प्रदर्शन के बाद से फिल्म के कलेक्शन में अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि होगी। इस फिल्म ने 2004 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 37 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिससे यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म में पहली बार होगा यह गाना
दर्शकों के लिए फिल्म की री-रिलीज के साथ एक खास तोहफा भी है। इस फिल्म में एक खास गाना पहली बार दिखाया जाएगा, जिसे फिल्म से हटा दिया गया था। वह प्रतिष्ठित गाना है- 'ये हम आ गए हैं कहां।' पहली बार दर्शक इस गाने को फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर देखेंगे। यह पहली बार है कि यह गाना फिल्म का हिस्सा होगा। प्रशंसकों के लिए यह एक ट्रीट है, क्योंकि उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर फिर से प्रेम गीत देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

इन देशों में रिलीज होगी फिल्म
वीर जारा वैश्विक बाजारों, जैसे यूएसए, कनाडा, यूएई, सऊदी अरब, ओमान, कतर, बहरीन, कुवैत, यूके, आयरलैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी, सिंगापुर, मलेशिया और दक्षिण अफ्रीका में फिर से रिलीज होगी। शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी अभिनीत 'वीर जारा' अब तक की सबसे प्रतिष्ठित भारतीय फिल्मों में से एक है। यह भारत, विदेशों के साथ-साथ दुनिया भर में उस वर्ष की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed