फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   shilpa shetty 50th birthday actress debut career lifestory lovestory with raj kundrra

Shilpa Shetty Birthday: अदाओं से लूटा 'यूपी-बिहार'; अधूरा रहा पहला प्यार, अब सफल बिजनेस वुमन हैं शिल्पा शेट्टी

Sun, 08 Jun 2025 06:01 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 08 Jun 2025 06:01 AM IST
सार

Shilpa Shetty Birthday: अपनी अदाओं और लटके-झटकों से यूपी-बिहार लूटने वालीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का एक समय पर बॉलीवुड में सिक्का चलता था। शिल्पा जिस फिल्म में होती थीं, वो फिल्म हिट हो जाया करती थी। अक्षय कुमार के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद की गई थी। चलिए एक नजर डालते हैं शिल्पा की जिदंगी से जुड़े कई पहलुओं पर।

विज्ञापन
shilpa shetty 50th birthday actress debut career lifestory lovestory with raj kundrra
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम- @theshilpashetty

विस्तार

90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 8 जून, 1975 को मंगलौर, कर्नाटक में सुनंदा शेट्टी और सुरेंद्र शेट्टी के घर पर हुआ था। वो अपनी फिल्मों के साथ-साथ खूबसूरती और फिटनेस को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। आज उन्हें सिर्फ एक अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेस वुमन के रूप में देखा जाता है। शिल्पा शेट्टी के फिल्मी करियर की शुरुआत 1993 में फिल्म 'बाजीगर' से हुई थी जिसमें उन्होंने काजोल की छोटी बहन का किरदार निभाया था। हालांकि बॉलीवुड में शिल्पा का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। उन्होंने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। उनके दो बच्चे वियान और समीषा हैं। चलिए एक नजर डालते हैं शिल्पा शेट्टी के जीवन से जुड़ी कुछ बातों पर। 

विज्ञापन


16 साल में किया एक्टिंग डेब्यू
मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं शिल्पा शेट्टी ने महज 16 साल की उम्र में साल 1991 में अपना पहला विज्ञापन किया था। उन्हें लिम्का का एक ऐड मिला था जिसमें अभिनेत्री ने काम किया। इसके बाद 17 साल की होते-होते उन्हें शाहरुख खान की फिल्म 'बाजीगर' मिल गई, जिससे उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में शिल्पा के काम को इतना पसंद किया गया था कि उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस सपोर्टिंग के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया था। हालांकि उन्हें अवॉर्ड मिला नहीं। 
विज्ञापन




कैसे मिली थी पहली फिल्म?
एक इंटरव्यू में खुद शिल्पा ने बताया था कि उन्हें पहली फिल्म मिलना किसी चमत्कार से कम नहीं था। नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से होने के चलते उनके लिए बॉलीवुड में आना बिल्कुल भी आसान नहीं था। उन्होंने बताया था, 'जब मैं किशोरी थी तो एक फैशन शो में गई थी, यहां मेरी मुलाकात एक फोटोग्राफर से हुई थी। इसके बाद उसी ने मुझे मेरी पहली फिल्म दिलाने में मदद की थी। हालांकि इंडस्ट्री में टिके रहना मेरे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। मुझे कई बार बिना कारण बताए कई फिल्मों से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता था।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

shilpa shetty 50th birthday actress debut career lifestory lovestory with raj kundrra
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम- @theshilpashetty
ये खबर भी पढ़ें: Housefull 5: थिएटर में चल रही थी 'हाउसफुल 5', अचानक पहुंचे अक्षय कुमार, बोले- 'सीन पसंद नहीं आया तो इसे पकड़ो'

करीब 40 फिल्मों में किया काम
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा को मिलाकर करीब 42 फिल्मों में काम किया है। फिल्म 'बाजीगर' से बॉलीवुड में डेब्यू के बाद लीड रोल में वो पहली बार फिल्म 'आग' (1994) में नजर आई थीं। 'शूल', 'धड़कन', 'कर्ज', 'जानवर', 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'खुशी', 'इंसाफ', 'आओ प्यार करें', 'इंडियन', 'शादी करके फंस गया यार', 'रिश्ते', 'फरेब' और 'दस' जैसी फिल्मों में उनके काम को काफी पसंद किया गया था। आखिरी बार शिल्पा को वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में देखा गया था जिससे ठीक पहले उन्हें 'सुखी' फिल्म में एक दमदार महिला के रोल में देखा गया।

shilpa shetty 50th birthday actress debut career lifestory lovestory with raj kundrra
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम- @theshilpashetty
शिल्पा शेट्टी की प्रेम कहानी 
ये बात 1994 की है, जब फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' के दौरान अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की पहली मुलाकात हुई थी। एक ही नजर में दोनों एक दूसरे को दिल हार बैठे थे। दोनों के प्यार के चर्चे उन दिनों खूब हुए थे। लोग यह भी मानकर चल रहे थे कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। लेकिन दोनों का रिश्ता सिर्फ तीन साल तक ही चल पाया और दोनों की राहें अलग हो गईं। अक्षय के अलग होने के बाद शिल्पा की जिंदगी में कोई नहीं आया। फिर अचानक से उनके लंदन बेस्ड बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की खबर ने सभी को चौंका दिया। शिल्पा शेट्टी से राज कुंद्रा पहली बार यूके के शो 'बिग ब्रदर' के बाद प्रोडक्ट प्रमोशन के सिलसिले में मिले थे। शिल्पा से पहली मुलाकात में ही राज अपना दिल हार गए थे। शिल्पा उस वक्त सिंगल ही थीं और राज का अपनी पहली पत्नी से तलाक हो चुका था। ऐसे में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। बाद में शिल्पा और राज ने धूमधाम से शादी रचा ली थी। इस कपल की शादी नवंबर 2009 में हुई थी। दोनों की शादी को 16 साल पूरे हो चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Sonali Bendre: माइकल जैक्सन का सोनाली बेंद्रे ने भारत में किया था स्वागत, अभिनेत्री ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

शिल्पा शेट्टी की नेट वर्थ 
कमाई करने के मामले में भी शिल्पा शेट्टी का कोई जवाब नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी कुल नेटवर्थ 150 करोड़ रुपये है। शिल्पा फिल्मों के अलावा विज्ञापन से भी पैसा कमाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि वो विज्ञापन के लिए एक करोड़ रुपये की फीस लेती हैं। शिल्पा साल साल 2019 से मुंबई स्थित बास्तियन रेस्टोरेंट की भी मालकिन हैं। इसमें उनकी हिस्सेदारी 50 फीसदी है। 

 

shilpa shetty 50th birthday actress debut career lifestory lovestory with raj kundrra
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम- @theshilpashetty
शिल्पा शेट्टी से जुड़े विवाद
शिल्पा शेट्टी की जिंदगी के दो विवाद हमेशा से सुर्खियों में रहे हैं। एक जब वो साल 2007 में रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' की कंटेस्टेंट थीं, तब हॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल जेड गुडी ने उन पर नस्लीय टिप्पणी की थी। इसके बाद खूब बवाल हुआ था। हालांकि, शिल्पा ने ये शो जीतकर विदेश में भारत का नाम ऊंचा किया था। इसी के बाद शिल्पा को भारत के शो 'बिग बॉस' का होस्ट भी बनाया गया था।

ये खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: गर्लफ्रेंड गौरी के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए आमिर खान, पैपराजी से बोले- ईद मुबारक

दूसरा विवाद शिल्पा के साथ तब जुड़ा जब 2007 में ही मुंबई में आयोजित एड्स अवेयरनेस प्रोग्राम के दौरान हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेर से उनकी मुलाकात हुई। इस इवेंट के दौरान रिचर्ड ने सरेआम बाहों में भरकर किस कर लिया था। शिल्पा को ये असहज कर देने वाला मोमेंट उस वक्त कैमरे में कैद हो गया था। इसके अलावा जब आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स पर फिक्सिंग के आरोप लगे, तब भी शिल्पा का नाम खूब उछला था, क्योंकि उस वक्त वो टीम की को-ऑनर थीं। हालांकि बाद में शिल्पा ने टीम से अपनी हिस्सेदारी को छोड़ दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed