फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shooting Begins For Scam 2010 Directed By Hansal Mehta To Release Soon On Sony Liv

Scam 2010: ‘स्कैम 2010’ की शुरू हुई शूटिंग, हंसल मेहता करेंगे डायरेक्ट; ये एक्टर निभाएगा लीड रोल

Wed, 12 Aug 2026 02:37 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 12 Aug 2026 02:37 PM IST
सार

Scam 2010: ‘स्कैम 1992’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब इस फ्रेंचाइजी का अगला चैप्टर ‘स्कैम 2010’ आने वाला है। जानिए सीरीज में क्या कुछ होगा खास। 

विज्ञापन
Shooting Begins For Scam 2010 Directed By Hansal Mehta To Release Soon On Sony Liv
स्कैम 2010 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की सबसे पसंदीदा वेब सीरीज फ्रेंचाइजी में से एक ‘स्कैम 1992’ का अगला चैप्टर अब आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। सोनी लिव, बिरला स्टूडियोज और अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने ‘स्कैम 2010’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

विज्ञापन

‘स्कैम 2010’ की क्या है कहानी?
‘स्कैम 2010’ एक ऐसे शख्स के सफर को दिखाएगी, जिसने छोटी बचत योजनाओं से शुरुआत की और धीरे-धीरे एक बहुत बड़ा बिजनेस एम्पायर खड़ा कर लिया।

सीरीज में उसके संघर्ष, महत्वाकांक्षा, बढ़ते प्रभाव और फिर लोगों की नजरों में आने के बाद पैदा हुए विवादों को दिखाया जाएगा। कहानी इस बात पर भी फोकस करेगी कि कैसे विश्वास के दम पर एक बड़ा साम्राज्य खड़ा हुआ और फिर वही विश्वास खत्म होने के बाद सब कुछ बदल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)

Shooting Begins For Scam 2010 Directed By Hansal Mehta To Release Soon On Sony Liv
सिद्धार्थ बोडके - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ बोडके निभाएंगे लीड रोल

  • ‘स्कैम 2010’ का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर हंसल मेहता कर रहे हैं।
  • इस सीरीज में अभिनेता सिद्धार्थ बोडके मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
  • अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें इस रोल की जटिलता और शो का बड़ा स्केल काफी पसंद आया।
  • ‘स्कैम 2010’ को बिरला स्टूडियोज और अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है।
  • सीरीज की शूटिंग फिलहाल जारी है और यह जल्द ही सोनी लिव पर एक्सक्लूसिव तौर पर स्ट्रीम होगी।


ये भी पढ़ें- ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में तिरंगे के अपमान का आरोप, आर्मी वेटरन ने की शो को बैन करने की मांग; क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed