Stree 2: ‘स्त्री 2’ के प्रमोशन में गाना गाती नजर आईं श्रद्धा कपूर, प्रशंसकों ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर कॉमेडी-हॉरर फिल्म ‘स्त्री 2’ 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है। यही वजह है कि फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव फिल्म को प्रमोट करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान श्रद्धा फिल्म का ही एक गाना गाती नजर आईं, जिस पर प्रशंसकों ने जमकर प्रतिक्रिया दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रद्धा कपूर इन दिनों अपना आगामी फिल्म ‘स्त्री 2’ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। यह फिल्म अपनी रिलीज से कुछ ही दिन दूर है, ऐसे में फिल्म ‘स्त्री 2’ में मुख्य भूमिका निभा रहे राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ‘स्त्री 2’ के प्रमोशन में लगातार व्यस्त हैं और जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी दौरान श्रद्धा ‘स्त्री 2’ का ही एक गाना ‘आज की रात’ गाती नजर आईं।
श्रद्धा अपनी आगामी फिल्म ‘स्त्री 2’ को प्रमोट करने का एक भी मौका नहीं छोड़ना चाहती हैं। इसलिए वह लगातार किसी ना किसी तरीके से फिल्म को प्रमोट करने में जुटी हुई हैं। बीते दिन शनिवार को श्रद्धा ने एक इवेंट के दौरान फिल्म का ही एक प्रसिद्ध गाना गाती नजर आईं। यह वीडियो अब जमकर उनके प्रशंसकों के बीच वायरल हो गया है और प्रशंसक लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं
निर्माताओं ने हाल ही में वरुण धवन पर आधारित नया गाना ‘खूबसूरत’ रिलीज किया था, जिसके बाद ‘स्त्री 2’ को लेकर प्रशंसकों की उत्सुकता और अधिक बढ़ गई है। इस प्रमोशनल वीडियो में श्रद्धा कपूर लाल रंग की कढ़ाईदार ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इस इवेंट के दौरान जब शो के होस्ट ने दर्शकों से सवाल किया कि क्या वे श्रद्धा की आवाज सुनना चाहते हैं, तो सभी ने जोश के साथ कहा ‘हां’। फिर क्या था श्रद्धा ने अपने दर्शकों का मन रखने के लिए फिल्म का गाना ‘आज की रात' गाया।
श्रद्धा के गाना गाने के बाद जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ, वैसे ही प्रशंसकों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक प्रशंसक ने लिखा, "बहुत खूबसूरत”, तो वही एक और प्रशंसक ने लिखा, ‘अभिनय भी और गाना भी, वाह क्या बात है’। एक और प्रशंसक ने लिखा, ‘उनकी खूबसूरत, उनकी आवाज लाजवाब है, कोई इतना परफेक्ट कैसे हो सकता है।’
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर ‘स्त्री 2’ पहले 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म 15 अगस्त से ठीक एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी घोषणा अभी हाल ही में की गई है।
‘स्त्री 2’ का तीसरा गाना ‘खूबसूरत’ में भेड़िया उर्फ वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की रोमांटिक केमेस्ट्री प्रशंसकों को बेहद पसंद आई। इस गाने को श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था और लिखा, "स्त्री की खूबसूरती का, इंसान क्या भेड़िया भी दीवाना है" गाने की शुरुआत वरुण धवन की श्रद्धा कपूर की खूबसूरती पर फिदा होते हुए दिखाई देती है, फिर अचानक इस गानेमें राजकुमार राव की एंट्री होती है।
जहां ‘स्त्री’ का पहला भाग खत्म हुआ था। चंदेरी वही एक बार फिर भूतहा जगह है, लेकिन इस बार ‘स्त्री’ नहीं बल्कि कारण नहीं ‘सरकटा’। ‘स्त्री 2’ में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अभिषेक, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस बार ‘स्त्री 2’ में चंदेरी के निवासी एक नए राक्षस से लड़ने के मिशन पर दिखाई देंगे।