फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sidhu Moose Wala Birth Anniversary 295 Dollar Goat So High Same Beef The Last Ride Top Most Loved Songs Of Him

Sidhu Moose Wala: नहीं थमा सिद्धू मूसेवाला के इन गानों का क्रेज, मौत के बाद भी हिट हैं सिंगर

Wed, 11 Jun 2025 09:50 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 11 Jun 2025 09:50 PM IST
सार

Sidhu Moose Wala Birth Anniversary: सिद्धू मूसेवाला के निधन को आज तीन साल बीत चुके हैं। लेकिन आज भी सिद्धू मूसेवाला के गानों का क्रेज उतना ही है।

विज्ञापन
Sidhu Moose Wala Birth Anniversary 295 Dollar Goat So High Same Beef The Last Ride Top Most Loved Songs Of Him
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की आज 32वीं जन्म जयंती है। 11 जून 1993 को जन्में सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मूसेवाला भले ही अब इस दुनिया में न रहे हों, लेकिन उनगे गाने आज भी लोगों की प्ले लिस्ट का हिस्सा हैं। सिद्धू मूसेवाला ने एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट पंजाबी सॉन्ग दिए हैं। जिनकी बदौलत अपने निधन के बाद भी सिद्धू मूसेवाला लोगों के बीच में जिंदा हैं और उतने ही हिट बने हुए हैं। आज उनकी जयंती के मौके पर जानते हैं सिद्धू मूसेवाला के कुछ प्रमुख मशहूर गानों के बारे में।

विज्ञापन

295
सिद्धू मूसेवाला का गीत 295 उन गानों में से है जो आपको अक्सर ही लोगों के स्टेटस और रील्स में सुनने को मिल जाएगा। ये गाना समाज पर एक कटाक्ष है। यूट्यूब पर सिद्धू मूसेवाला के इस गाने के 719 मिलियन व्यूज हैं। जो कि उनके सर्वाधिक पसंदीदा गानों में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sidhu Moose Wala Birth Anniversary 295 Dollar Goat So High Same Beef The Last Ride Top Most Loved Songs Of Him
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया

सो हाई
सिद्धू मूसेवाला का गाना ‘सो हाई’ उनके सबसे हिट गानों में से एक है। इस गाने में मूसेवाला के साथ बीवाईजी बीवाईआरडी भी नजर आए हैं। ये गाना भी काफी लोकप्रिय है। यूट्यूब पर सिद्धू मूसेवाला के इस गाने के 870 मिलियन व्यूज हैं। ये गाना अक्सर आपको बजते सुनाई दे जाएगा।

विज्ञापन

सेम बीफ
‘सेम बीफ’ सिद्धू मूसेवाला के पसंदीद गानों में से एक है। इस गाने में सिद्धू मूसेवाला के साथ पंजाबी रैपर बोहेमिया भी नजर आए हैं। इस गाने के यूट्यूब पर 589 मिलियन व्यूज हो चुके हैं। 

Sidhu Moose Wala Birth Anniversary 295 Dollar Goat So High Same Beef The Last Ride Top Most Loved Songs Of Him
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया

द लास्ट राइड
‘द लास्ट राइड’ सिद्धू मूसेवाला का एक और सुपरहिट और पसंदीदा गाना है। इस गीत को लोगों ने काफी पसंद किया। इस गाने के यूट्यूब पर अब तक 347 मिलियन व्यूज हो चुके हैं। ये गाना सिद्धू मूसेवाला के टॉप हिट गानों में शामिल है।

गोट
सिद्धू मूसेवाला का एक और सुपरहिट गाना है ‘गोट’। इसके यूट्यूब पर 374 मिलियन व्यूज अब तक हो चुके हैं। लोगों की प्ले लिस्ट में मूसेवाला का ये गाना आज भी शामिल है।

Sidhu Moose Wala Birth Anniversary 295 Dollar Goat So High Same Beef The Last Ride Top Most Loved Songs Of Him
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया
डॉलर
यूट्यूब पर 242 मिलियन व्यूज वाला सिद्धू मूसेवाला का गाना ‘डॉलर’ भी सिंगर के टॉप गीतों में से एक है। इस गाने को फैंस ने काफी पसंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed