फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sitare Zameen Par Director RS Prasanna Has No Regrets Rejecting Hit Tamil Films

RS Prasanna: 'सितारे जमीन पर' के निर्देशक को फिल्में रिजेक्ट करने का नहीं है अफसोस, बताया कैसे बनी नई फिल्म

Wed, 18 Jun 2025 02:23 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 18 Jun 2025 02:23 PM IST
सार

Sitaare Zameen Par: 'सितारे जमीन पर' के निर्देशक आर एस प्रसन्ना ने बताया है कि उन्होंने तमिल फिल्में क्यों नहीं कीं और उन्होंने आमिर खान को अपनी फिल्म में कैसे लिया। 

विज्ञापन
Sitare Zameen Par Director RS Prasanna Has No Regrets Rejecting Hit Tamil Films
आरएस प्रसन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम-@rs.prasanna

विस्तार

निर्देशक आरएस प्रसन्ना ने अपने करियर की दूसरी फिल्म 'सितारे जमीन पर' बनाई है। इस फिल्म में आमिर खान के अलावा कई दिव्यांग बच्चे हैं। यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले निर्देशक ने अपने फिल्मी करियर के बारे में बात की है। उन्होंने तमिल फिल्मों को रिजेक्ट करने और आमिर को अपनी फिल्म में लेने के बारे में अहम बातें बताई हैं।

विज्ञापन

तमिल फिल्में नहीं करने का कोई अफसोस नहीं
जूम के साथ बातचीत में आरएस प्रसन्ना ने बताया कि वह तमिल फिल्मों के साथ क्यों नहीं जुड़े। उन्होंने कहा 'इसके पीछे की वजह बहुत निजी है। मेरे दिल से आवाज आई थी। मुझे इसका कोई अफसोस नहीं। मुझे अफसोस होता अगर मैं सिनेमा में नहीं होता।'

यह खबर भी पढ़ें: RS Prasanna: ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर निर्देशक ने लोगों से पूछा ये सवाल, फैंस बोले- बेसब्री से है इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन

Sitare Zameen Par Director RS Prasanna Has No Regrets Rejecting Hit Tamil Films
आर एस प्रसन्ना, आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

मेरे दिमाग में सिर्फ आमिर खान थे
आर एस प्रसन्ना ने यह भी बताया कि उन्होंने आमिर को कैसे अपनी फिल्म में लिया। उन्होंने कहा वह हमेशा सोचा करते थे कि आमिर खान मेरी फिल्म के रोल के लिए और निर्माता के लिए एकदम सही इंसान हैं। उन्होंने कहा 'फिल्म को प्रोड्यूज करने के लिए भी बहुत संवेदनशीलता और ईमानदारी की जरूरत होती है। ये सभी चीजें आमिर खान में हैं। इसीलिए वही मेरे दिमाग में थे। जब मैं सोच रहा था कि मैं किसे अपनी फिल्म में लूं, तो मेरे दिमाग में सिर्फ आमिर खान का नाम आ रहा था।'

विज्ञापन

Sitare Zameen Par Director RS Prasanna Has No Regrets Rejecting Hit Tamil Films
आर एस प्रसन्ना, आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

इस तरह आमिर के पास पहुंचे प्रसन्ना
निर्देशक ने बताया कि वह सोच रहे थे कि क्या आमिर खान उनकी फिल्म में काम करेंगे क्योंकि यह उनका दूसरा प्रोजेक्ट था। उन्होंने सोचा कि आमिर खान इस कहानी के साथ न्याय कर सकते हैं। उन्होंने कहा 'हम एक प्रक्रिया के तहत आमिर के पास पहुंचे। वह उस वक्त लाल सिंह चड्ढा शूट कर रहे थे। उन्होंने मेरे पास एक बहुत अच्छा पैगाम भेजा कि आप हमें कुछ वक्त दें। आखिरकार उन्होंने मेरे साथ फिल्म की।'

फिल्म के बारे में
आपको बता दें कि 'सितारे जमीन पर' स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इसमें आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख हैं। यह फिल्म स्पैनिश फिल्म चैंपियंस की रीमेक है। यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'तारे जमीन पर' की सीक्वल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed