सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Actors And Politicians Expressed Grief On The Death Of Anik Dutta

नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर की मौत से बंगाल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, 5 दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 27 May 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Anik Dutta Death: फिल्ममेकर अनिक दत्ता का अपने बहुमंजिला घर की छत से गिरने के कारण निधन हो गया। उनके निधन के बाद राजनेता और सेलेब्स ने दुख जाहिर किया है।

Actors And Politicians Expressed Grief On The Death Of Anik Dutta
अनिक दत्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फिल्ममेकर अनिक दत्ता की बुधवार को अपने बहुमंजिला घर की छत से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के कारणों की जांच जारी है।



अनिक का जन्म 22 May 1961 को हुआ था। 5 दिन पहले ही उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था। अचानक अनिक के निधन की खबर से बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। इसके बाद से ही राजनेता और सेलेब्स उनके निधन पर शौक व्यक्त कर रहे हैं। 

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने जताया दुख
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दुख जताते हुए लिखा- ‘प्रसिद्ध फिल्ममेकर श्री अनिक दत्ता के असमय निधन से गहरा दुख हुआ है। बंगाली सिनेमा में उनका योगदान अनमोल है। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। मुझे विश्वास है कि कोलकाता पुलिस उनके अचानक निधन से जुड़े रहस्यमयी हालातों की जांच कर सच्चाई सामने लाएगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रोसेनजीत चटर्जी ने जाहिर किया दुख 
एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर प्रोसेनजीत चटर्जी ने भी पोस्ट शेयर कर अनिक के निधन पर दुख जाहिर किया है। 

जीत ने लिखा खास नोट 
बंगाली एक्टर और प्रोड्यूसर जीत ने भी अनिक के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा- अनिक दत्ता के निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। वह एक शानदार फिल्ममेकर, रचनात्मक सोच वाले कलाकार और ऐसे कहानीकार थे जिन्होंने सिनेमा के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई। उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।

 

मिमी चक्रबोर्ती ने स्टोरी शेयर कर जताया शोक
एक्ट्रेस और राजनीतिज्ञ मिमी चक्रबोर्ती ने भी स्टोरी शेयर कर अनिक दत्ता के निधन पर शोक जताया। 

बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी छति
एक्टर अंकुश हाजरा ने भी अनिका के निधन पर शोक जताया और उनके निधन को बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी छति बताया। 

अग्निमित्रा पॉल ने लिखा भावुक नोट
पश्चिम बंगाल की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने भी पोस्ट शेयर कर एक भावुक नोट लिखा और फिल्ममेकर के निधन पर दुख जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed