सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Allu arjun upcoming film poster release on his birthday actor looks in new look

Raaka: 'राका' बनकर डराएंगे अल्लू अर्जुन! जन्मदिन पर सामने आया अगली फिल्म का पोस्टर, दीपिका पादुकोण होंगी साथ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 08 Apr 2026 11:05 AM IST
विज्ञापन
सार

Allu Arjun Film: अल्लू अर्जुन आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम और पोस्टर जारी किया गया है। आइए जानते हैं इसमें क्या खास है?

Allu arjun upcoming film poster release on his birthday actor looks in new look
राका - फोटो : इंस्टाग्राम@sunpictures
विज्ञापन

विस्तार

साउथ के बेहतरीन एक्टर अल्लू अर्जुन ने अपने जन्मदिन पर अपने फैंस को तोहफा दिया है। मेकर्स के साथ मिलकर उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म का नाम और पोस्टर रिवील किया है। पहले उनकी इस फिल्म को 'AA22xA6' के नाम से जाना जाता था। फैंस को फिल्म का नया नाम और पोस्टर काफी पसंद आ रहा है। इस पर उन्होंने रिएक्शन दिए हैं।
Trending Videos


क्या है फिल्म का नाम?
मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है। इस पोस्ट में फिल्म का पोस्टर रिवील किया गया है। इसके साथ ही फिल्म का नाम भी बताया गया है। पोस्टर कई भाषाओं में रिलीज किया गया है। इसमें अंग्रेजी और हिंदी जैसी भाषाएं भी शामिल हैं। पोस्ट शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा है 'AA22xA6 का नाम अब राका है। खुद को सीमाओं से आगे देखने के लिए तैयार करें।' इसमें अल्लू अर्जुन, एटली और दीपिका पादुकोण को टैग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sun Pictures (@sunpictures)

पोस्टर में क्या है?
'राका' के पोस्टर में देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन का आधा चेहरा नजर आ रहा है। अपने चेहरे को उन्होंने छुपाया है। उनके चेहरे के आगे किसी जानवर का पंजा है, जो काफी डरावना लग रहा है। उनके सर पर बाल नहीं हैं। उनकी भौहें बनी हुई हैं। उनके माथे पर एक अलग तरह का निशान है जो उन्हें एक नॉर्मल इंसान से अलग करता है।

जन्मदिन पर अल्लू अर्जुन की झलक पाने को लगा फैंस का जमावड़ा, एक्टर ने घर से बाहर निकल कर किया अभिवादन

यूजर्स ने दिए रिएक्शन
अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म के पोस्टर पर रिएक्शन देते हुए एक फैन ने लिखा 'ये तो हॉलीवुड के टक्कर का है।' एक और यूजर ने लिखा है 'राका का इंतजार है।' एक और यूजर ने लिखा 'इंडस्ट्री का एक ही भाई, अल्लू भाई।' एक और यूजर ने लिखा 'वाव क्या पोस्टर है।'




फिल्म की स्टारकास्ट
अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म 'राका' का निर्देशन एटली कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में दीपिका पादुकोण होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें रश्मिका मंदाना, मृणाल ठाकुर, जान्हवी कपूर और राम्या कृष्णन नजर आ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed