दुबई में अल्लू सिरीश और नयनिका ने की अपनी प्री-वेडिंग पार्टी, पत्नी के साथ नजर आए भाई अल्लू अर्जुन
Allu Sirish Pre Wedding Bash: अल्लू सिरीश जल्द ही मंगेतर नयनिका रेड्डी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इससे पहले दोनों ने परिवार और दोस्तों के साथ दुबई में प्री-वेडिंग पार्टी की। इसके वीडियो और फोटोज अब सामने आए हैं।
विस्तार
अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश और उनकी मंगेतर नयनिका रेड्डी ने दुबई में अपनी प्री-वेडिंग यॉट पार्टी की। इस दौरान उनके साथ भाई अल्लू अर्जुन और भाभी स्नेहा रेड्डी भी मौजूद रहे। इस यॉट पार्टी के फोटो-विडियोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं। अल्लू सिरीश ने खुद पार्टी करते हुए एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इसमें उनके साथ अल्लू अर्जुन समेत कुछ करीबी दोस्त भी नजर आ रहे हैं।
अल्लू सिरीश ने साझा किया वीडियो
अल्लू सिरीश ने अपनी इस प्री-वेडिंग यॉट पार्टी का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो के कैप्शन में अल्लू सिरीश ने लिखा, ‘दुबई में 30-31 जनवरी को दोस्तों के साथ मनाए गए शानदार प्री-वेडिंग समारोह की यादें।’ वीडियो में अल्लू सिरीश मंगेतर नयनिका रेड्डी और भाई अल्लू अर्जुन व भाभी के साथ मिलकर पार्टी कर रहे हैं। सभी यॉट पर शैम्पेन एंजॉय कर रहे हैं और गानों पर डांस कर रहे हैं। इस दौरान दोनों के कुछ और करीबी दोस्त भी नजर आ रहे हैं।
शादी के जश्न की इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती थी
प्री-वेडिंग पार्टी के बारे बात करते हुए अल्लू सिरिश ने कहा कि शादी के जश्न की इस तरह शुरुआत करना वाकई जादुई था। मेरे दोस्त अमेरिका, मुंबई और बेंगलुरु से इसमें शामिल होने के लिए आए थे, जिससे उन्हें हैदराबाद के मेरे दोस्तों से मिलने और उनके साथ समय बिताने का भी शानदार मौका मिला। नयनिका और हमारे करीबी परिवार और दोस्तों के साथ वहां होना, बस हंसना, नाचना और हर पल का आनंद लेना, एक ऐसी याद है जिसे हम हमेशा संजोकर रखेंगे। यह हमारे जीवन के इस रोमांचक नए अध्याय की एक शानदार शुरुआत थी। हम इससे बेहतर जश्न का सोच भी नहीं सकते थे।
6 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे अल्लू सिरीश
अल्लू सिरीश आगामी छह मार्च को मंगेतर नयनिका रेड्डी के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। दिलचस्प बात यह है कि उनकी शादी की तारीख उनके बड़े भाई अल्लू अर्जुन और भाभी स्नेहा रेड्डी की शादी की सालगिरह (6 मार्च) के साथ ही मेल खाती है। फिलहाल फैंस को अल्लू सिरीश की शादी का इंतजार है।
