सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Eesha Rebba alleging harassment through obscene and abusive comments on her Instagram posts lodged complaint

अभिनेत्री ईशा रेब्बा का आरोप; इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक कमेंट्स के जरिए किया गया परेशान; दर्ज की शिकायत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 04 Feb 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Eesha Rebba Files Complaint: अभिनेत्री ईशा रेब्बा का आरोप है कि उन्हें इंस्टाग्राम पोस्ट पर अश्लील और अपमानजनक कमेंट्स करके परेशान किया जा रहा है। अभिनेत्री ने बंजारा हिल्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। 

Eesha Rebba alleging harassment through obscene and abusive comments on her Instagram posts lodged complaint
ईशा रेब्बा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

तेलुगु इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री ईशा रेब्बा ने आज बुधवार को हैदराबाद में बंजारा हिल्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि एक अनजान व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बार-बार आपत्तिजनक कमेंट्स करके उन्हें टारगेट कर रहा है। शख्स उनकी छवि खराब कर रहा है। उन्होंने संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट्स की डिटेल्स और आपत्तिजनक कमेंट्स के स्क्रीनशॉट भी जमा किए हैं।

Trending Videos


ईशा रेब्बा ने क्या आरोप लगाया है?
ईशा ने एक फिल्म प्रोजेक्ट के प्रमोशनल एक्टिविटीज के दौरान ऑनलाइन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के एक गंभीर मामले पर ध्यान दिलाने के लिए एक लेटर जमा किया है। उनका  आरोप है कि प्रमोशन के दौरान, एक सोशल मीडिया अकाउंट से शख्स ने एक पब्लिक सोशल मीडिया पेज पर आपत्तिजनक और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी की। कमेंट में इस्तेमाल की गई भाषा बहुत परेशान करने वाली, अपमानजनक है और मानसिक उत्पीड़न के बराबर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
बंजारा पुलिस के मुताबिक, 'शिकायतकर्ता का कहना है कि ऐसा कंटेंट न सिर्फ एक महिला के तौर पर उनकी गरिमा को टारगेट करता है, बल्कि भावनात्मक रूप से भी परेशान करता है। यह सार्वजनिक अपमान करने वाली टिप्पणी है।  इस घटना से उन्हें मानसिक रुप से काफी परेशानी हुई है'। ईशा ने पुलिस स्टेशन में इंस्टाग्राम पर उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

यह खबर भी पढ़ें: Mardaani 3 Box Office: वीकडे में कैसा प्रदर्शन कर रही 'मर्दानी 3'? जानिए छठे दिन का कलेक्शन

तेलुगु इंडस्ट्री में एक्टिव हैं ईशा रेब्बा
आपको बता दें कि ईशा रेब्बा एक चर्चित भारतीय अभिनेत्री हैं। वे मुख्य रूप से तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं। उन्हें अंथाका मुंडू आ तरवाथा, बंदिपोटू, ओयी, अमी थुमी, दर्शाकुडू और अवे में अहम भूमिकाएं अदा कर दर्शकों के बीच पहचान बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed