फिर साथ लौटी मणिरत्नम और एआर रहमान की जोड़ी, नई फिल्म की हुई घोषणा; रणबीर की हीरोइन के साथ नजर आएगा ये एक्टर
Mani Ratnam New Movie: मणिरत्नम की नई फिल्म की घोषणा हो गई है। एआर रहमान के संगीत से सजी इस फिल्म में जानिए कौन निभाएगा प्रमुख भूमिका…
विस्तार
दिग्गज निर्देशक मणिरत्नम ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। इस फिल्म के जरिए एक बार फिर मणिरत्नम और एआर रहमान की जोड़ी साथ लौट रही है। जबकि इस बार फिल्म में विजय सेतुपति और साई पल्लवी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है। अभी इसका टाइटल सामने नहीं आया है। यह मणरित्नम के मद्रास टॉकीज प्रोडक्शन की 23वें फिल्म है।
मेकर्स ने की फिल्म की घोषणा
मद्रास टॉकीज की ओर से आज फिल्म की घोषणा को लेकर एक्स पर एक पोस्ट साझा की गई। इस प्रोजेक्ट को अभी ‘प्रोडक्शन नंबर 23’ कहा जा रहा है। साई पल्लवी की मणिरत्नम के साथ यह पहली फिल्म है।
Delighted to welcome @sonymusicsouth as the Audio Partner for #MadrasTalkiesProduction23 💫#Subaskaran presents
A #ManiRatnam Film
An @arrahman Musical
Produced by @LycaProductions #MadrasTalkies#IndiaTalkies
Starring @VijaySethuOffl @Sai_Pallavi92 pic.twitter.com/VkwxaDo1ZE— Madras Talkies (@MadrasTalkies_) March 20, 2026
जबकि सेतुपति की 'चेक्का चिवंथा वानम' के बाद मणिरत्नम के साथ यह दूसरा कोलैबोरेशसन है। वहीं एआर रहमान एक बार फिर मणिरत्नम के साथ काम कर रहे हैं। अभी तक फिल्म के नाम और कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
हिट है मणिरत्नम और एआर रहमान की जोड़ी
फिल्म की घोषणा में भी इसे मणिरत्नम की फिल्म और एआर रहमान म्यूजिकल के तौर पर ही जारी किया गया है। मणिरत्नम और एआर रहमान की जोड़ी काफी हिट है। इन दोनों ने साथ में साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में कई फिल्मों में यादगार संगीत दिया है। मणिरत्नम की अधिकांश फिल्मों में एआर रहमान का ही संगीत होता है। अब फैंस को एक बार फिर एआर रहमान और मणिरत्नम की जोड़ी से यादगार संगीत की उम्मीद है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय सेतुपति आखिरी बार इसी साल आई फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ में नजर आए थे। यह एक साइलेंट फिल्म थी, जिसे क्रिटिक्स से काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं हासिल हुई थीं। वहीं साई पल्लवी को आखिरी बार पिछले साल आई फिल्म ‘थंडेल’ में देखा गया था।
उनके आगामी प्रोजेक्ट्स में आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ ‘एक दिन’ और रणबीर कपूर के साथ बहुप्रतीक्षित ‘रामायण’ शामिल है। वहीं मणिरत्नम की पिछली फिल्म ‘ठग लाइफ’ थी, जिसमें कमल हासन प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी।