{"_id":"69d546e4e52e66714e0ded61","slug":"bellamkonda-sreenivas-got-engaged-to-his-girlfriend-kavya-reddy-in-hyderabad-share-photos-know-wedding-date-2026-04-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेल्लमकोंडा श्रीनिवास ने प्रेमिका काव्या रेड्डी से की सगाई, सेलेब्स ने दी बधाई; जानिए कब होगी शादी","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
बेल्लमकोंडा श्रीनिवास ने प्रेमिका काव्या रेड्डी से की सगाई, सेलेब्स ने दी बधाई; जानिए कब होगी शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Anju Bajpai
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:34 PM IST
सार
Bellamkonda Sreenivas Engagement: अभिनेता बेल्लमकोंडा श्रीनिवास ने हैदराबाद में अपने प्रियजनों की उपस्थिति में अपनी प्रेमिका काव्या रेड्डी से सगाई कर ली। जिसकी खास तस्वीरें आज श्रीनिवास ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बेल्लमकोंडा श्रीनिवास और काव्या रेड्डी
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
अभिनेता बेल्लमकोंडा श्रीनिवास ने 5 अप्रैल को हैदराबाद में एक भव्य समारोह में अपनी प्रेमिका काव्या रेड्डी से सगाई कर ली है। अपनी सगाई की तस्वीरें खुद श्रीनिवास ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर अपने फैंस को खुश कर दिया है। श्रीनिवास को कई सेलेब्स सगाई की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Trending Videos
2 of 6
बेल्लमकोंडा श्रीनिवास और काव्या रेड्डी
- फोटो : इंस्टाग्राम
बेल्लमकोंडा ने शेयर की सगाई की तस्वीरें
अभिनेता बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास ने रविवार 5 अप्रैल को हैदराबाद में अपनी प्रेमिका काव्या रेड्डी से सगाई कर ली। आज श्रीनिवास ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। कई तस्वीरों में श्रीनिवास और काव्या रोमांटिक अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं। तो किसी तस्वीर में श्रीनिवास अपनी होने वाली पत्नी काव्या को किस करते नजर आ रहे हैं। दोनों ने एक जैसे कपड़े पहने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
बेल्लमकोंडा श्रीनिवास और काव्या रेड्डी
- फोटो : इंस्टाग्राम
श्रीनिवास का नोट
श्रीनिवास ने अपनी सगाई की कई सुंदर तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। कुछ तस्वीरों में दोनों रोमांटिक तरीके से पोज दे रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'इस पल से सब कुछ बदल जाता है। हमने प्यार के साथ एक अनंत बंधन में कदम रखा है। कोई शोर नहीं, कोई जल्दबाजी नहीं, सिर्फ हमारा प्यार। यह सिर्फ सगाई नहीं, बल्कि एक हमेशा चलने वाले रिश्ते की शुरुआत है।'
4 of 6
बेल्लमकोंडा श्रीनिवास और काव्या रेड्डी
- फोटो : इंस्टाग्राम
सेलेब्स ने दी बधाई
बेल्लमकोंडा श्रीनिवास और काव्या रेड्डी को कई सेलेब्स सगाई की शुभकामनाएं दे रहे हैं। काजल अग्रवाल ने लिखा, 'बहुत सुंदर', प्रज्ञा जायसवाल और करण सिंह छाबड़ा ने इस पोस्ट पर लाल दिल वाले इमोी बनाए हैं। सेलेब्स के अलावा फैंस भी श्रीनिवास और काव्या को सगाई की बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
बेल्लमकोंडा श्रीनिवास और काव्या रेड्डी
- फोटो : इंस्टाग्राम
कब होगी शादी?
बेल्लमकोंडा श्रीनिवास अपनी प्रेमिका काव्या रेड्डी को काफी समय से डेट कर रहे हैं। श्रीनिवास और काव्या 29 अप्रैल को तिरुमाला में शादी करेंगे। उन्होंने इस जगह को इसलिए चुना क्योंकि यह बहुत पवित्र और खूबसूरत जगह है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।