फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Bhushan Kumar revealed a big update about Prabhas Spirit start shooting release date Sandeep Reddy Vanga

Prabhas: भूषण कुमार ने शेयर की 'स्पिरिट' को लेकर बड़ी अपडेट, जानिए प्रभास कब शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग

Fri, 02 May 2025 10:29 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 02 May 2025 10:29 AM IST
सार

Bhushan Kumar Spirit Shooting: फिल्म निर्माता भूषण कुमार ने प्रभास की आगामी बहुप्रीक्षित फिल्म 'स्पिरिट' के बारे में एक बड़ी जानकारी दी है।

विज्ञापन
Bhushan Kumar revealed a big update about Prabhas Spirit start shooting release date Sandeep Reddy Vanga
स्पिरिट की शूटिंग कब शुरू होगी - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas

विस्तार

पैन इंडिया स्टार प्रभास इन दिनों अपनी फिल्मों राजा साहब और फौजी की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनके पास स्पिरिट, सालार 2, कल्कि 2 और प्रशांत वर्मा के साथ एक और प्रोजेक्ट भी है। इसी बीच फिल्म 'स्पिरिट' के निर्माता भूषण कुमार ने फिल्म की शूटिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है।
विज्ञापन

 

भूषण कुमार ने स्पिरिट को लेकर दिया बड़ा अपडेट
123 तेलुगु डॉट कॉम के अनुसार, प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' सबसे ज्यादा चर्चा में है, क्योंकि इसमें प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा की जोड़ी है। हाल ही में निर्माता भूषण कुमार ने बताया कि स्पिरिट की शूटिंग अगले 2-3 महीनों में शुरू होगी। उन्होंने यह भी कहा कि एनिमल पार्क की शूटिंग 'स्पिरिट' की रिलीज के बाद ही शुरू होगी। संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी कर ली है और अब कास्टिंग पर काम कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Dharmendra Hema Malini: 45 साल पहले एक-दूजे के हुए थे धर्मेंद्र-हेमा मालिनी, बेटी ऐशा ने लिखा- मेरी दुनिया...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

'स्पिरिट' की स्टार कास्ट
'स्पिरिट' में प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 'स्पिरिट' का निर्माण टी-सीरीज और भद्रकाली पिक्चर्स के बैनर तले संदीप और प्रणय रेड्डी वांगा कर रहे हैं। फिल्म का संगीत हर्षवर्धन रामेश्वर तैयार कर रहे हैं। वहीं फिल्म में प्रभास के साथ कौन सी अभिनेत्री नजर आएंगी, यह अभी तक तय नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें: Ramayana Teaser: Waves 2025 में दिखाई जाएगी रामायण की पहली झलक, रणबीर-साई को राम-सीता के रूप में कब देख सकेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed