फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Dulquer Salmaan Lucky Baskhar 2 confirmed Venky Atluri says sequel will definitely happen

क्या दुलकर सलमान की 'लकी भास्कर' का बनेगा सीक्वल? निर्देशक वेंकी अटुलरी ने लगाया अटकलों पर विराम

Fri, 07 Aug 2026 09:45 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 07 Aug 2026 09:45 PM IST
सार

Lucky Baskhar 2: दुलकर सलमान की फिल्म 'लकी भास्कर' काफी मशहूर हुई थी। अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस फिल्म का सीक्वल बन सकता है। इन अटकलों पर निर्देशक वेंकी अटुलरी ने विराम लगा दिया है।

विज्ञापन
Dulquer Salmaan Lucky Baskhar 2 confirmed Venky Atluri says sequel will definitely happen
लकी भास्कर - फोटो : एक्स

विस्तार

दुलकर सलमान की फिल्म 'लकी भास्कर' के फैंस के लिए खुशी की बात है। निर्देशक वेंकी अटुलरी ने कन्फर्म किया है कि 2024 की इस हिट फिल्म का सीक्वल बनाने की प्लानिंग चल रही है। हालांकि, 'लकी भास्कर 2' की शूटिंग शुरू होने में अभी कुछ साल लग सकते हैं।
विज्ञापन


सीक्वल को लेकर क्या बोले निर्देशक?
फिल्ममेकर ने हाल ही में कहा कि सीक्वल जरूर बनेगा। सीक्वल के बारे में बात करते हुए वेंकी अटुलरी ने कहा, ''लकी भास्कर 2' जरूर बनेगी। हालांकि, मैंने पहले ही दो और फिल्मों के लिए कमिटमेंट कर रखा है। सीक्वल पर काम शुरू करने से पहले मुझे उन्हें पूरा करना होगा।'
विज्ञापन

Dulquer Salmaan Lucky Baskhar 2 confirmed Venky Atluri says sequel will definitely happen
लकी भास्कर - फोटो : एक्स
जल्दबाजी नहीं करना चाहते मेकर्स
फिल्ममेकर के मुताबिक, 'लकी भास्कर 2' का प्रोडक्शन लगभग दो साल में शुरू होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि टीम इस प्रोजेक्ट में जल्दबाजी नहीं करना चाहती, बल्कि ऐसा सीक्वल बनाना चाहती है जो ओरिजिनल फिल्म से बनी उम्मीदों पर खरा उतर सके।

Spider-Man 4: दूसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर कायम 'स्पाइडर-मैन 4' का जलवा, जानें नौवें दिन की कमाई

क्या थी फिल्म की कहानी?
2024 में रिलीज हुई 'लकी भास्कर' में दुलकर सलमान लीड रोल में थे। एक्टर ने भास्कर का रोल निभाया, जो आर्थिक तंगी से जूझ रहा एक बैंक कैशियर है। एक रिस्की इन्वेस्टमेंट स्कीम में शामिल होने के बाद उसकी जिंदगी बदल जाती है। उसके फैसले उसे धीरे-धीरे फाइनेंशियल क्राइम और मनी लॉन्ड्रिंग की उलझी हुई दुनिया में खींच ले जाते हैं।

Dulquer Salmaan Lucky Baskhar 2 confirmed Venky Atluri says sequel will definitely happen
लकी भास्कर - फोटो : एक्स
फिल्म ने जीता अवॉर्ड
फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला और इसने कमर्शियली भी अच्छा प्रदर्शन किया। 'लकी भास्कर' ने हाल ही में 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में पहचान बनाकर अपनी यात्रा में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की।

की अटुलरी का काम
'लकी भास्कर 2' पर काम शुरू करने से पहले, वेंकी अटुलरी को कुछ और प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पूरे करने हैं। डायरेक्टर अभी 'विश्वनाथ एंड सन्स' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें सूर्या और ममिता बैजू मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed