Krishi Thapanda: एक्ट्रेस के फ्लैट में मिला युवक का शव, जांच में हो सकता है बड़ा खुलासा; कौन हैं कृषी थापांडा?
Krishi Thapanda: बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कन्नड़ एक्ट्रेस और मॉडल कृषी थापांडा के फ्लैट में एक युवक मृत पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानिए क्या है पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह घटना शहर के आरआर नगर इलाके के एलिगेंट्स अपार्टमेंट में हुई। मृतक की पहचान वैषाक के रूप में हुई है, जो बुधवार रात कृषी थापांडा के फ्लैट पर गया था। बताया जा रहा है कि उस समय एक्ट्रेस घर पर मौजूद नहीं थीं।
खे से लटककर की आत्महत्या
शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि वैषाक ने फ्लैट के अंदर अकेले रहते हुए पंखे से लटककर आत्महत्या की। हालांकि, असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। मौके से अभी तक कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैषाक ने घटना से पहले कृषी को फोन किया था और कथित तौर पर आत्महत्या करने की बात कही थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने यह बात अपने परिवार को भी बताई थी।
सूचना मिलते ही राजराजेश्वरी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने फ्लैट का निरीक्षण किया, फॉरेंसिक सबूत जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए विक्टोरिया अस्पताल भेज दिया।
पहले भी विवादों में आ चुका है वैषाक
वैषाक का नाम पहले भी एक विवाद में सामने आ चुका है। यह मामला बिजनेसमैन अरविंद रेड्डी को भेजे गए धमकी भरे पत्र से जुड़ा था। बताया जाता है कि कृषी थापांडा ने पहले अरविंद रेड्डी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसी दौरान एक गुमनाम धमकी भरा पत्र भेजा गया था, जिसकी जांच में पुलिस वैषाक तक पहुंची थी।
जांच में सामने आया था कि पत्र को छुपाने के लिए अलग जगह से कूरियर किया गया और एक अन्य व्यक्ति की मदद ली गई। बाद में पुलिस ने वैषाक को गिरफ्तार भी किया था।
कौन हैं कृषी थापांडा?
कृषी थापांडा कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने साल 2014 में मिस कर्नाटक का खिताब जीता था, जिसके बाद उन्हें पहचान मिली। फिल्मों में आने से पहले वह इंटरकॉल नाम की एक अमेरिकी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के तौर पर काम करती थीं। बाद में उन्हें कन्नड़ फिल्म ‘काही’ में काम करने का मौका मिला।
ये भी पढ़ें- Mirzapur The Movie: 'मिर्जापुर- द मूवी' का टीजर रिलीज, दिखा मुन्ना-गुड्डू का भौकाल; रवि किशन ने दिया सरप्राइज
हालांकि उनकी पहली रिलीज फिल्म ‘अकीरा’ (2016) थी, जिससे उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद वह ‘काही’, ‘एराडु कन्नसु’ और ‘कन्नड़क्कागी ओन्नन्नु ओट्टी’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। ‘काही’ फिल्म को काफी सराहना मिली थी और इसे कर्नाटक स्टेट अवॉर्ड भी मिला। इसके अलावा कृषी ‘बिग बॉस कन्नड़ सीजन 5’ में भी नजर आ चुकी हैं।