सब्सक्राइब करें

Kalki 2898 AD: निर्माताओं ने 'कल्कि' की रिलीज के एक साल पूरे होने का मनाया जश्न, अमिताभ ने लिखा, बुजुर्गों...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 27 Jun 2025 04:32 PM IST
सार

One Year of Kalki 2898 AD: साउथ स्टार प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज को आज एक साल हो गए हैं। इस बात का जश्न मनाते हुए निर्माताओं ने एक खास पोस्ट शेयर किया है।
 

विज्ञापन
Kalki 2898 AD sci fi movie completed its release of one year prabhas deepika padukone amitabh Nag Ashwin
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम@kalki2898ad

नाग अश्विन द्वारा सह-लिखा और निर्देशित फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज को आज एक साल हो गया है। निर्माताओं ने इस बात का जश्न मनाते हुए एक खास सोशल मीडिया पोस्ट किया है।  

Trending Videos
Kalki 2898 AD sci fi movie completed its release of one year prabhas deepika padukone amitabh Nag Ashwin
फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्माताओं का पोस्ट
निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही कैप्शन में लिखा, हमने एक सपने के साथ शुरुआत की थी… और आपने इसे एक महाकाव्य में बदल दिया। #Kalki2898AD के 1 साल का जश्न मनाते हुए। दर्शकों को धन्यवाद। यह यात्रा जितनी हमारी है, उतनी ही आपकी भी है। #1YearForKalki2898AD #1YearForKalkiKARNAge'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kalki 2898 - AD (@kalki2898ad)


विज्ञापन
विज्ञापन
Kalki 2898 AD sci fi movie completed its release of one year prabhas deepika padukone amitabh Nag Ashwin
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम@kalki2898ad
प्राइम वीडियो का पोस्ट
निर्माताओं के अलावा प्राइम वीडियो ने भी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के एक साल पूरे होने का जश्न मनाया और कैप्शन में लिखा, 'वह साल 2024 था, जब हमने कल्कि 2898 एडी के प्रलय-पश्चात की दुनिया की झलक देखी #1YearOfKalki2898AD'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)


Kalki 2898 AD sci fi movie completed its release of one year prabhas deepika padukone amitabh Nag Ashwin
टीवी पर भी प्रसारित होगी कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम@kalki2898ad
फिल्म कल्कि 2898 एडी
'कल्कि 2898 एडी' 27 जून, 2024 में रिलीज हुई थी। यह एक भारतीय तेलुगु भाषा की महाकाव्य पौराणिक विज्ञान-काल्पनिक फिल्म है। इस फिल्म को नाग अश्विन ने सह-लिखा और निर्देशित किया है। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित, इसमें अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी ने अहम भूमिका निभाई है। हिंदू धर्मग्रंथों से प्रेरित यह फिल्म नियोजित 'कल्कि' सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली किस्त है। अब इस फिल्म का दूसरा भाग भी आएगा, जिसका प्रशंसकस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Tanner Martin: 'आप यह देख रहे हैं, तो मैं मर चुका हूं', सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर टैनर मार्टिन का अंतिम वीडियो..
विज्ञापन
Kalki 2898 AD sci fi movie completed its release of one year prabhas deepika padukone amitabh Nag Ashwin
कल्कि 2898 एडी पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमिताभ बच्चन का पोस्ट
अमिताभ बच्चन ने भी 'कल्कि 2898 एडी' के एक साल पूरे होने पर एक खास पोस्ट एक्स हैंडल पर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'इसका एक हिस्सा बनने के लिए कहा जाना मेरे लिए सम्मान की बात है... जिसकी मैं प्रशंसा करता हूं और जिसका आदर करता हूं, विजयंती फिल्म्स और इसे चलाने वाले और इससे जुड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद... मैं कभी भी इसका हिस्सा बनूंगा, अगर वे कभी पूछें...'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed