Leo: पूरी होने जा रही है अनुराग कश्यप की दिली इच्छा! विजय की 'लियो' में हुई निर्देशक की एंट्री
विजय की फिल्म 'लियो' में निर्देशक अनुराग कश्यप अहम भूमिका निभाएंगे। लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित यह फिल्म 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ सुपरस्टार विजय और निर्देशक लोकेश कनगराज इन दिनों आगामी फिल्म 'लियो' को लेकर सुर्खियों में हैं। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे फैंस को हर दिन इसको लेकर नया अपडेट मिल रहा है। आपको याद होगा कुछ समय पहले बॉलीवुड के नामी निर्देशक अनुराग कश्यप ने इच्छा जताई थी कि वह दलपति विजय की फिल्म 'लियो' में अभिनय करना चाहते हैं। अब जो खबर आ रही है, उससे लग रहा है कि अनुराग कश्यप का यह सपना सच हो गया है। नई रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुराग कश्यप 'लियो' की स्टार कास्ट में शामिल हो गए हैं।
'लियो' में शामिल हुए अनुराग
मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप 'लियो' के कलाकारों में शामिल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे। इससे पहले एक इंटरव्यू में अनुराग ने लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स में मरने की इच्छा जताई थी। थलपति विजय और लियो की पूरी टीम फिल्म की शूटिंग खत्म करने ही वाली है। लोकेश कनगराज ने खुलासा किया कि लियो की बस कुछ ही दिनों की शूटिंग बाकी है।
कहां शूटिंग करेंगे अनुराग
अब जब फिल्म की कुछ ही दिनों की शूटिंग बची है, ऐसे समय में यह बताया जा रहा है कि अनुराग कश्यप फिल्म के सितारों में शामिल हो गए हैं। फिल्म में वह दिलचस्प और अहम किरदार में नजर आएंगे। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग पहले ही कर ली थी या नहीं। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स कश्मीर में कुछ पैच वर्क सीन शूट करेंगे और अनुराग के सीन भी वहीं शूट किए जाने की संभावना है।
Vidya Balan: अपने ही शरीर से बुरी तरह नफरत करने लगीं थीं विद्या बालन, बताया अक्सर कैसे हो जाती थीं बीमार
क्या पूरी होगी अनुराग की इच्छा?
अनुराग कश्यप तमिल फिल्मों के प्रशंसक रहे हैं। तमिल अभिनेता-निर्देशक शशिकुमार की फिल्म 'सुब्रमण्यपुरम' ने ही उन्हें 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' बनाने के लिए प्रेरित किया था। अब हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि अनुराग की इच्छा पूरी होती है या नहीं। 'लियो' की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में विजय, संजय दत्त और तृषा मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Salaar-KGF 2: क्या एक ही यूनिवर्स का हिस्सा हैं सालार-केजीएफ? फैंस ने दोनों फिल्मों में ढूंढ निकालीं समानताएं