फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Nandamuri Balakrishna Prabhas Tottempudi Gopichand booked over promoting Betting Apps Controversy Case

Betting Apps Row: प्रभास- बालकृष्ण और गोपीचंद के खिलाफ केस दर्ज, सट्टेबाजी एप का प्रचार करने का लगा आरोप

Sun, 23 Mar 2025 02:49 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 23 Mar 2025 02:49 PM IST
सार

Betting Apps Row: सोशल मीडिया पर सट्टेबाजी प्लेटफार्मों को बढ़ावा देने के लिए कई साउथ सितारों के बार अब नंदमुरी बालकृष्ण, गोपीचंद और प्रभास के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Nandamuri Balakrishna Prabhas Tottempudi Gopichand booked over promoting Betting Apps Controversy Case
प्रभास, नंदामुरी बालकृष्ण और गोपीचंद - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती, तमन्ना, प्रकाश राज जैसे अभिनेताओं के खिलाफ सट्टेबाजी ऐप्स को बढ़ावा देने के लिए मामला दर्ज किए जाने के एक दिन बाद अब एक और नई जानकारी सामने आ रही है। साउथ के कई और सुपरस्टार के खिलाफ साइबर क्राइम की शिकायत दर्ज की गई है। प्रभास, नंदामुरी बालकृष्ण और गोपीचंद पर अवैध सट्टेबाजी एप को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया।

विज्ञापन

सितारों के खिलाफ केस दर्ज
याचिकाकर्ता रामा राव इम्माननी के अनुसार, टॉक शो के दौरान अवैध सट्टेबाजी एप का कथित तौर पर समर्थन किया गया था। इस विशेष एपिसोड में प्रभास और गोपीचंद अतिथि के रूप में थे और बालकृष्ण होस्ट थे। याचिकाकर्ता का दावा है कि उन्होंने इस प्लेटफॉर्म के जरिए 80 लाख रुपये खो दिए हैं। उनकी शिकायत से सेलिब्रिटी के प्रभाव के दुरुपयोग के विवादास्पद विषय को फिर से सुर्खियों में लाया गया है, जो लोगों को धोखाधड़ी वाली योजनाओं में ले जाता है।
Cricket In Movies: इन फिल्मों में दिखा क्रिकेट का जादू, जज्बे और संघर्ष को दिखाती हैं कहानियां

विज्ञापन
विज्ञापन

सितारों पर लगा ये आरोप
अधिकारी वर्तमान में गेमिंग संशोधन अधिनियम के तहत आरोपों की जांच कर रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार, हालांकि याचिकाकर्ता ने शुरुआत में एप के जरिए मुनाफा कमाया, लेकिन बाद में उसे बहुत सारा पैसा खोना पड़ा, जिसके बाद वह कर्ज में डूब गए। उन्होंने कथित तौर पर एप की प्रचार गतिविधियों को दोषी ठहराया है, जिसने यूजर्स को पैसा निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन

एप पर लोगों को धोखा देना का लगा आरोप
शिकायतकर्ता ने राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिमों का हवाला देते हुए अधिकारियों से एप तक सार्वजनिक पहुंच को रोकने करने का आग्रह किया। एप पर लोगों को गेम खेलने और पैसे हारने का लालच देकर धोखा देने का आरोप है, जिसमें पैसे खातों के माध्यम से भेजे जाते हैं। कथित तौर पर यह एप एक प्रतिबंधित चीनी गेमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ा हुआ है, जो तेलंगाना गेमिंग संशोधन अधिनियम, 2017 और डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड का उल्लंघन करता है। तेलंगाना आरटीसी के एमडी सज्जनार भी इन अवैध सट्टेबाजी ऐप्स के खिलाफ सक्रिय रूप से अभियान चला रहे हैं।
Nawazuddin Siddiqui: 'भारत में करोड़ों लोग मेरे जैसे दिखते हैं'- नवाजुद्दीन सिद्दीकी, बोले- ऋतिक रोशन हैं... 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed