तेलुगू सिनेमा के जाने-माने अभिनेता नवीन बाबू घंटा यानी नानी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। साउथ इंडिया में ही नहीं, भारत के अन्य हिस्सों में भी लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं। फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म दशहरा रिलीज हुई, जिसमें उनका दमदार अभिनय देखने को मिला। अपनी फिल्मों को लेकर नानी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अब उनकी आगामी फिल्म का शीर्षक और पहली झलक सामने आई है, जिसे अभी तक दर्शक 'नानी 30' के नाम से जानते थे।
Hi Nanna: नेचुरल स्टार नानी की 'नानी 30' के नाम का हुआ खुलासा, पहली झलक आई सामने, जानें कब होगी रिलीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
इस फिल्म में नानी के साथ मृणाल ठाकुर नजर आने वाली हैं। दोनों इस फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। 13 जुलाई यानी आज निर्माताओं ने फिल्म का शीर्षक और पहली झलक जारी की है। शौरयुव द्वारा निर्देशित इस फिल्म का नाम 'हाय नन्ना' रखा गया है। यह भावनात्मक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है, जो पूरे भारत में पांच भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद और भारत के अन्य हिस्सों में तेजी से चल रही है।
नानी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
'हाय नन्ना' में नानी और मृणाल ठाकुर पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। यह उन परियोजनाओं में से एक है जिसे 2023 की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक माना गया है। 13 जुलाई को नानी, मृणाल और 'नानी 30' के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर फिल्म का शीर्षक और पहली झलक पेश की। वीडियो शेयर करते हुए नानी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हाय नानी 30 हाय नन्ना है! वह मुझे ऐसा कहकर बुलाती है...छोटी वाली नहीं।'
फिल्म इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
पहली झलक से पता चलता है कि 'हाय नन्ना' एक भावनात्मक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है, जिसमें नानी एक पिता की भूमिका निभा रहे हैं। मृणाल के किरदार को नानी से दोस्ती करते देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: अनुपम खेर ने मजेदार पोस्टर जारी कर किया 539वीं फिल्म का एलान, यूजर ने कहा- नागिन 7 सिर्फ कलर्स पर
'हाय नन्ना' का लेखन और निर्देशन शौरयुव ने किया है। यह फिल्म 21 दिसंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नानी और मृणाल ठाकुर के अलावा, हाय नन्ना में कियारा खन्ना भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल चल रही है और कुछ महीनों में पूरी होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: तमन्ना भाटिया ने निखिल आडवाणी संग मिलाया हाथ, 'वेदा' में निभाएंगी दमदार किरदार