सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   On Rashmika Mandanna Birthday The Makers Of Her Upcoming Film Mysaa Released The Poster

रश्मिका मंदाना के बर्थडे पर उनकी आगामी फिल्म के मेकर्स ने रिलीज किया पोस्टर, इंटेंस लुक में नजर आईं एक्ट्रेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 05 Apr 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Rashmika Mandanna Upcoming Movie: आज रश्मिका मंदाना अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी आने वाली फिल्म की टीम ने एक नया पोस्टर रिलीज किया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। जानिए पोस्टर में क्या है खास। 

On Rashmika Mandanna Birthday The Makers Of Her Upcoming Film Mysaa Released The Poster
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

रश्मिका मंदाना का आज 30वां जन्मदिन है और यह साल उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि पति विजय देवरकोंडा के साथ ये उनका पहला जन्मदिन है। इसे और खास बनाया रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म के मेकर्स। उन्होंने रश्मिका के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। 

Trending Videos


दमदार लुक में नजर आईं एक्ट्रेस 
इस खास मौके पर उनकी आने वाली फिल्म ‘मायसा’ की टीम ने एक नया पोस्टर रिलीज किया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। पोस्टर में रश्मिका बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके चेहरे पर मिट्टी, खून और चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं, जिससे उनका लुक काफी रॉ और दमदार लग रहा है। यह साफ दिखाता है कि इस फिल्म में उनका किरदार काफी दमदार और इंटेंस होने वाला है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by UnFormula Films (@unformulafilms)

कब रिलीज होगी फिल्म? 
‘मायसा’ की कहानी गोंड जनजाति के बैकग्राउंड पर आधारित है, जहां रश्मिका एक योद्धा महिला का रोल निभा रही हैं। यह उनके अब तक के रोमांटिक और कमर्शियल रोल्स से बिल्कुल अलग है। इस फिल्म को डेब्यू डायरेक्टर रवींद्र पुल्ले बना रहे हैं।

फिल्म में एअस्वरि राव, गुरु सोमसुंदरम और राव रमेश भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है और इसे 2026 में कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिलहाल रश्मिका मंदाना अपने पति विजय देवरकोंडा के साथ 'रणबाली' फिल्म में नजर आएंगी। यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इसका निर्देशन राहुल सांकृत्यायन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed