सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Trisha Krishnan Shares cryptic posts on love peace amid ongoing link up rumours around actors Vijay Thalapathy

'प्यार सबकुछ नहीं है, पर प्यार बिना सब बेकार है'; विजय संग लिंकअप की रूमर्स के बीच तृषा का क्रिप्टिक पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 06 Apr 2026 08:54 AM IST
विज्ञापन
सार

Trisha Krishnan Cryptic Posts: एक्टर और टीवीके चीफ विजय थलापति के साथ कथित अफेयर की चर्चाओं के बीच तृषा कृष्णन का हालिया सोशल मीडिया पोस्ट सुर्खियों में है। इसमें प्यार, सुकून और जिंदगी पर चर्चा की गई है।

Trisha Krishnan Shares cryptic posts on love peace amid ongoing link up rumours around actors Vijay Thalapathy
तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

अभिनत्री तृषा कृष्णन का नाम काफी वक्त से एक्टर विजय थलापति के साथ जोड़ा जा रहा है। लिंक अप की इन कथित अफवाहों के बीच तृषा ने हाल ही में एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इसमें प्यार और जिंदगी को लेकर जिक्र किया गया है। उनके इस पोस्ट ने सबका ध्यान खींचा है। 

Trending Videos

Trisha Krishnan Shares cryptic posts on love peace amid ongoing link up rumours around actors Vijay Thalapathy
तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम

'प्यार ही सबकुछ नहीं है'
अभिनेता थलापति विजय अब राजनीति में सक्रिय हैं। वे तमिलनाडु चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। तमाम राजनीतिक चर्चाओं के बीच विजय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। उनका नाम तृषा से जोड़ा जा रहा है। इस बीच तृषा के इस क्रिप्टिक पोस्ट ने ऐसी चर्चाओं को और हवा दे दी है। बीते कुछ दिनों से तृषा चुप थीं, मगर हाल ही में उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है, जिसने सबका ध्यान खींचा है। तृषा कृष्णन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने एक तस्वीर लगाई है, जिस पर कोट लिखा है, 'प्यार ही सब कुछ नहीं है, फिर भी प्यार के बिना सब कुछ बेमानी है। यही फैक्ट है'। 



'जिंदगी के ऐसे मोड़ पर हूं...'; शेयर किया वीडियो
इसके अलावा तृषा ने एक वीडियो भी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट किया है। इसकी लाइनें कुछ इस तरह हैं, 'मैं अपनी जिंदगी के ऐसे मोड़ पर हूं, जहां अब मैं बहस नहीं करती। अगर आप कहते हैं कि हाथी उड़ सकता है, तो आप बिल्कुल सही हैं। इसलिए नहीं कि मैं आपकी बात से सहमत हू, बल्कि इसलिए कि मुझे आपको समझाने की इतनी परवाह नहीं है। मैंने एक जरूरी बात सीखी है कि सही होने से ज्यादा कीमती मन की शांति है। चुप रहना, किसी को कुछ समझाने से कहीं ज्यादा आसान है और हर कोई इस लायक नहीं होता कि आप अपनी ऊर्जा उस पर खर्च करें'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Trisha Krishnan Shares cryptic posts on love peace amid ongoing link up rumours around actors Vijay Thalapathy
विजय संगीता तलाक - फोटो : सोशल मीडिया

विजय की शादी में आ चुकी है दरार?
एक्टर विजय अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने से पहले अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों उनकी पत्नी संगीता ने तलाक के लिए कोर्ट का रुख किया था और वे अर्जी दाखिल कर चुकी हैं। संगीता ने विजय पर बेवफाई के आरोप लगाते हुए चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की है। एक्टर विजय को कई कार्यक्रमों में तृषा के साथ देखा गया, जिसके बाद दोनों के अफेयर की अटकलें लगने लगी थीं। तृषा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म 'करुप्पु' में अभिनेता सूर्या के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 14 मई को रिलीज होने वाली है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed