पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Pawan Kalyan Attend Wedding Reception Of Filmmaker Daughter Crowd Go Crazy Guest Was Seen Getting Push

पवन कल्याण को देखते ही जुटी फैंस की भीड़, रिसेप्शन पार्टी में ही हुई धक्का-मुक्की; सिक्योरिटी टीम ने संभाला

Thu, 02 Jul 2026 02:15 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Thu, 02 Jul 2026 02:15 PM IST
सार

Pawan Kalyan: पवन कल्याण के एक वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचते ही फैंस की भीड़ इस कदर बढ़ गई कि धक्का मुक्की शुरू हो गई। जानिए फिर किस तरह सिक्योरिटी टीम ने पाया काबू…

विज्ञापन
Pawan Kalyan Attend Wedding Reception Of Filmmaker Daughter Crowd Go Crazy Guest Was Seen Getting Push
वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे पवन कल्याण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और पावरस्टार पवन कल्याण को लेकर फैंस का क्रेज इस कदर है कि वो जहां भी पहुंचते हैं, फैंस की भीड़ उनके लिए पहुंच जाती है। कुछ ऐसा ही नजारा तब भी देखने को मिला, जब पवन कल्याण साउथ फिल्ममेकर मेहर रमेश की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे थे। यहां सुपरस्टार को देखते ही फैंस की भीड़ लग गई, जिसके चलते उनकी सिक्योरिटी टीम को भी एक्टर की सुरक्षा के लिए जद्दोजहद करते देखा गया। पवन कल्याण की इस पावरफुल एंट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

पवन कल्याण की सिक्योरिटी टीम ने संभाली स्थिति
वायरल वीडियो में दिखता है कि जैसे ही पवन कल्याण मंच पर आए, भारी भीड़ जमा होने से रिसेप्शन में पहुंचे गेस्ट के साथ ही धक्का-मुक्की हो गई, जिससे कुछ मेहमान परेशान दिखे। भीड़ इस कदर बढ़ गई कि एक्टर की सिक्योरिटी टीम को हस्तक्षेप करना पड़ा और कई लोगों को पीछे करना पड़ा।

विज्ञापन


गोल्डन कलर के कुर्ता-पायजामा में पवन कल्याण पूर्व रशियन मॉडल पत्नी अन्ना लेझनेवाके साथ पार्टी में पहुंचे थे। उनकी एंट्री के साथ ही वहां मौजूद सभी कैमरामैन उनकी तस्वीरें क्लिक करने आगे बढ़े। इस दौरान पवन कल्याण ने इशारा करते हुए तस्वीरें न लेने के लिए टोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)




इसके बाद वो मंच पर पहुंचे, जहां भारी भीड़ जमा हो गई। मंच पर पवन और उनकी पत्नी ने फिल्ममेकर की बेटी को तोहफे दिए। पवन कल्याण को मंच से उतरता देख कई लोग तस्वीर क्लिक करवाने और करने के लिए उतावले हो गए, जिस समय मंच पर मौजूद मेहमान ही धक्का-मुक्की का शिकार हो गए।

Pawan Kalyan Attend Wedding Reception Of Filmmaker Daughter Crowd Go Crazy Guest Was Seen Getting Push
वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया
ये सेलेब्स भी हुए शामिल
पवन कल्याण के अलावा साउथ इंडस्ट्री के कई और सेलेब्स भी इस शादी में पहुंचे हैं। इनमें मेगास्टार चिरंजीवी, सुपरस्टार वेंकटेश और निर्देशक-कोरियोग्राफर प्रभु देवा जैसे सेलेब्स शामिल हैं। इन सभी सेलेब्स ने रिसेप्शन में पहुंचकर शादीशुदा कपल को आशीर्वाद दिया।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)




View this post on Instagram

A post shared by Pinkvilla South (@pinkvillasouth)




View this post on Instagram

A post shared by BommaTV (@bomma.tv)


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed