फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Prabhas Look Unveil In Film Kannappa South Actor vishnu Manchu Play Lead Role

Kannappa: फिल्म ‘कन्नप्पा’ में प्रभास का लुक आया सामने, रुद्र की भूमिका में आएंगे नजर

Mon, 03 Feb 2025 02:01 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 03 Feb 2025 02:01 PM IST
सार

हाल ही में साउथ एक्टर प्रभास ने फिल्म ‘कन्नप्पा’ में अपना लुक फोटो शेयर किया है। प्रभास के इस लुक को देखकर उनके फैंस ने भी रिएक्शंस दिए हैं। माइथोलॉजिकल फिल्म ‘कन्नप्पा’ में प्रभास, रुद्र की भूमिका निभाने वाले हैं। अपने फर्स्ट लुक के साथ प्रभास ने एक खास मैसेज भी अपने फैंस के साथ साझा किया है। 

विज्ञापन
Prabhas Look Unveil In Film Kannappa South Actor vishnu Manchu Play Lead Role
फिल्म 'कन्नप्पा' में रुद्र की भूमिका में प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम-@actorprabhas

विस्तार

इस साल प्रभास फिल्म ‘राजा साहब’ में नजर आएंगे। लेकिन इससे पहले वह फिल्म ‘कन्नप्पा’ में नजर आएंगे। इसमें वह रुद्र नाम का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में लीड रोल में विष्णु मांचू हैं। इस फिल्म में प्रभास का लुक कैसा होगा, इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है। 

विज्ञापन

रुद्र की भूमिका निभाने को लेकर एक्साइटेड 
प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह फिल्म ‘कन्नप्पा’ में रुद्र की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस किरदार में उनका लुक काफी हटकर नजर आ रहा है। अपनी पोस्ट के साथ प्रभास ने एक कैप्शन भी लिखा है- ‘ मेरा किरदार रुद्र फिल्म ‘कन्नप्पा’ में शक्ति और ज्ञान का अवतार है। यह फिल्म भक्ति, त्याग और प्रेम की एक अनोखी यात्रा है। इस कहानी का हिस्सा बनने के लिए हमारे साथ शामिल हो जाइए। 25 अप्रैल को 2025 को ‘कन्नप्पा’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’ आगे प्रभास हर हर महादेव का हैशटैग भी लिखते हैं।

फैंस को पसंद आया प्रभास का लुक 
प्रभास का रुद्र का लुक उनके फैंस को भी पसंद आया है। एक्टर की पोस्ट पर फैंस ने उन्हें सिनेमा का किंग कहा। साथ ही रुद्र की भूमिका में प्रभास को देखने के लिए फैंस भी काफी उत्साहित दिखे। कई फैंस ने भी हर हर महादेव अपने कमेंट में लिखा और प्रभास को सपोर्ट किया। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)


 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhas Look Unveil In Film Kannappa South Actor vishnu Manchu Play Lead Role
'कन्नप्पा' में विष्णु मांचू - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म की कहानी-स्टार कास्ट 
फिल्म 'कन्नप्पा' की कहानी की बात की जाए तो यह एक माइथोलॉजिकल फिल्म है, इसका डायरेक्शन मुकेश कुमार सिंह ने किया है। विष्णु मांचू ने कन्नप्पा की भूमिका निभाई है, जो भगवान शिव का बहुत बड़ा भक्त है। फिल्म में विष्णु मांचू और प्रभास के अलावा मोहनलाल, शिवराज कुमार, नयनतारा, तमन्ना भाटिया, काजल अग्रवाल, आर सरथकुमार, ब्रह्मानंदम भी नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed