सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   ram charan bodyguard kevin kunto peddi fever shows off amazing cricket moves in chikri chikri song style

राम चरण के बॉडीगार्ड पर चढ़ा 'पेद्दी' का खुमार, क्रिकेटर धोनी के सटाइल में लगाया 'हेलिकॉप्टर शॉट'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Sun, 07 Jun 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Ram Charan Bodyguard Viral Video: राम चरण के बॉडीगार्ड केविन कुंटा का एक मजेदार डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में केविन क्रिकेटर धोनी के स्टाइल में 'हेलिकॉप्टर शॉट' लगाते नजर आ रहे हैं।

ram charan bodyguard kevin kunto peddi fever shows off amazing cricket moves in chikri chikri song style
राम चरण के बॉडीगार्ड केविन कुंटा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी फिल्म 'पेद्दी' को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म लगातार सिनेमाघरों में जमकर कमाई कर रही है। इस बार इंटरनेट पर राम चरण से ज्यादा सुर्खियां उनके पर्सनल बॉडीगार्ड केविन कुंटा बटोर रहे हैं। उनके बॉडीगार्ड का एक बेहद मजेदार डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बॉडीगार्ड का अनोखा अंदाज
आमतौर पर सेलिब्रिटीज के बॉडीगार्ड हमेशा गंभीर और कड़े लुक में नजर आते हैं, लेकिन इस वीडियो में राम चरण के बॉडीगार्ड केविन कुंटा एक बेहतरीन डांसर की तरह थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका यह कूल अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इस वीडियो में केविन एक गार्डन में खड़े हैं और जमीन पर एक क्रिकेट का बल्ला रखा हुआ है।

जैसे ही बैकग्राउंड में फिल्म 'पेद्दी' का 'चिकरी चिकरी' गाना बजता है, केविन पूरे जोश और स्टाइल के साथ डांस करने लगते हैं। उनके डांस स्टेप्स और कॉन्फिडेंस देखकर हर कोई सोशल मीडिया पर राम चरण के बॉडीगार्ड केविन की तारीफ कर रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी की तरह लगाया 'हेलिकॉप्टर शॉट'
इस वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा है, जब केविन अचानक जमीन से बल्ला उठाते हैं और हवा में कूदकर एक जोरदार शॉट मारने का पोज बनाते हैं। यह बिल्कुल महेंद्र सिंह धोनी के मशहूर 'हेलिकॉप्टर शॉट' जैसा दिखाई देता है। उनका यह फनी और एनर्जेटिक अंदाज लोगों को खूब हंसा रहा है।

विज्ञापन

कौन हैं केविन कुंटा?
केविन कोई आम बॉडीगार्ड नहीं हैं। वह अफ्रीका के गाम्बिया देश के रहने वाले हैं और एक प्रोफेशनल एमएमए (MMA) फाइटर हैं। उनका असली नाम अब्दू सोवे है। केविन कुंटा साउथ अभिनेता राम चरण के पर्सनल बॉडीगार्ड हैं।

फिल्म 'पेद्दी' का कलेक्शन
फिल्म 'पेद्दी' बुची बाबू साना द्वारा लिखी और डायरेक्ट की गई एक तेलुगु स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है। 'पेद्दी' की कहानी 1980 और 1990 के दशक के आंध्र प्रदेश के गांवों पर आधारित है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका सुपरस्टार राम चरण और बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने निभाई है। 'पेद्दी' ने आज रविवार को चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 155.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।


यह भी पढ़ें: Peddi Collection: चौथे दिन रविवार को कैसी रही 'पेद्दी' की कमाई? जानें राम चरण-जान्हवी कपूर की फिल्म का कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed