{"_id":"64ec22289224041be4041973","slug":"ramayan-actor-yash-radhika-pandit-celebrate-varamahalakshmi-puja-with-family-read-full-details-inside-2023-08-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yash-Radhika: यश ने परिवार के साथ संपन्न की 'वरमहालक्ष्मी पूजा', बच्चों संग ट्रेडिशनल आउटफिट में की ट्विनिंग","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Yash-Radhika: यश ने परिवार के साथ संपन्न की 'वरमहालक्ष्मी पूजा', बच्चों संग ट्रेडिशनल आउटफिट में की ट्विनिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Mon, 28 Aug 2023 10:29 AM IST
सार
'केजीएफ' स्टार यश एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ एक लविंग हसबैंड और केयरिंग पिता भी हैं। यश ने हाल ही में बीवी राधिका पंडित और बच्चों आयरा व यथर्व के साथ घर पर वरमहालक्ष्मी पूजा की, जिसकी फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
विज्ञापन
1 of 5
यश और राधिका पंडित
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'केजीएफ' स्टार यश एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ एक लविंग हसबैंड और केयरिंग पिता भी हैं। यश इस समय अपनी पत्नी राधिका पंडित और बच्चों के साथ एक खुशहाल फैमिली लाइफ जी रहे हैं। यश ने हाल ही में बीवी राधिका पंडित और बच्चों आयरा व यथर्व के साथ घर पर वरमहालक्ष्मी पूजा की, जिसकी फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
2 of 5
वरमहालक्ष्मी
- फोटो : सोशल मीडिया
यश और राधिका पंडित ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। सभी ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में उनके लैविश घर की भी झलक देखने को मिल रही है। वरमहालक्ष्मी पूजा सावन महीने के दूसरे शुक्रवार को मनाई जाती है। इस दिन विवाहित महिलाएं व्रत रखती हैं और पूजा करती हैं। वे देवी लक्ष्मी से अपने पति को स्वास्थ्य और दीर्घायु का आशीर्वाद देने के लिए प्रार्थना करती हैं।
3 of 5
यश और राधिका पंडित
- फोटो : सोशल मीडिया
इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आशा है कि आप सभी को वरमहालक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ होगा और यह दिव्य त्योहार सभी के जीवन में खुशियां, स्वास्थ्य और अनंत समृद्धि लाएगा। शुभ दिन के कुछ यादगार पल शेयर कर रहा हूं।'
वरमहालक्ष्मी पूजा के लिए यश और राधिका ने ट्रेडिशनल आउटफिट कैरी किए हुए थे। यश जहां ऑरेंज बॉर्डर वाली क्रीम कलर की धोती और दुपट्टा पहने हुए थे, वहीं राधिका ने येलो एंड पर्पल कलर की ट्रेडिशनल साड़ी कैरी की थी। अपने लुक को राधिका ने गोल्डन ज्वेलरी, सटल मेकअप और बालों में गजरा लगाकर कंप्लीट किया था। वहीं, उनकी बेटी आयरा लाल लहंगा और ग्रीन ब्लाउज पहने हुए प्यारी लग रही थीं। हालांकि, ये यश के बेटे अथर्व थे, जो अपने पिता के साथ क्रीम कलर की धोती में ट्विनिंग करते हुए बहुत क्यूट लग रहे थे। धोती के साथ उन्होंने रेड कलर की सिल्क शर्ट पेयर की थी।
पत्नी राधिका के साथ अभिनेता यश
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
यश के वर्कफ्रंट की बात करे तो, अभिनेता को पिछली बार पिछले साल 'केजीएफ: चैप्टर 2' में स्क्रीन पर देखा गया था। फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर ₹1000 करोड़ को पार करते हुए एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई। हालांकि, उनकी अगली फिल्म के बारे में कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई है, लेकिन पिछले कुछ महीनों में कई रिपोर्ट्स सामने आईं कि वो हिंदू महाकाव्य पर आधारित नितेश तिवारी की अपकमिंग मूवी 'रामायण' में एक्टिंग कर सकते हैं। वो 'रावण' का किरदार निभा सकते हैं। इस पर बात चल रही है। उन्होंने लुक टेस्ट भी दिया है, लेकिन अभी तक कास्टिंग कंफर्म नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।