फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   rana daggubati post on baahubali Is back new poster reveals the epic is coming Check Release Date

The Epic Baahubali: 'बाहुबली एपिक' को लेकर राणा दग्गुबाती का पोस्ट, नए पोस्टर के साथ सामने आई रिलीज डेट

Tue, 12 Aug 2025 03:04 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 12 Aug 2025 03:04 PM IST
सार

Rana Daggubati On Baahubali: राणा दग्गुबाती ने सोशल मीडिया हैंडल पर बाहुबली एपिक का एक शानदार पोस्टर शेयर किया है और साथ ही इस फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है।
 

विज्ञापन
rana daggubati post on baahubali Is back new poster reveals the epic is coming Check Release Date
'बाहुबली द एपिक' - फोटो : इंस्टाग्राम@ranadaggubati

विस्तार

2015 में आई 'बाहुबली द बिगनिंग' और 2017 में आई 'बाहुबली 2 द कॉन्क्लूजन' को मिलाकर अब फिल्म मेकर्स एक फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम 'बाहुबली द एपिक' होगा। इसी फिल्म को लेकर राणा दग्गुबाती के लेटेस्ट पोस्ट ने फैंस की उत्सुकता को और अधिक बढ़ा दिया है। महिष्मती के राज्य की कहानी फिर से दर्शकों के मनोरंजन के लिए आने वाली है।
विज्ञापन

राणा दग्गुबाती का पोस्ट
साउथ एक्टर राणा दग्गुबाती ने आज अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर 'बाहुबली द एपिक' को लेकर एक पोस्ट करते हुए एक शानदार पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में राणा दग्गुबाती और प्रभास नजर आ रहे हैं। इस लाजवाब पोस्टर के साथ राणा दग्गुबाती ने कैप्शन में लिखा, 'The Epic आ रहा है, बाहुबली oct31' इस नए पोस्टर में अमरेंद्र/महेंद्र बाहुबली यानी प्रभास का सशक्त और दृढ़ चेहरा दिखाई दे रहा है, जबकि पीछे से भल्लालदेव (राणा दग्गुबाती) का उग्र रूप दिख रहा है। दोनों के चेहरे पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rana Daggubati (@ranadaggubati)


विज्ञापन
विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म
आने वाली इस फिल्म का टाइटल 'बाहुबली द एपिक' है। यह फिल्म इस साल 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म मेकर्स का कहना है कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सिनेमैटिक स्पेक्टेकल होगा, जिसे Dolby Atmos साउंड और हाई-एंड विजुअल इफेक्ट्स के साथ दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन

फैंस के कमेंट्स
सोशल मीडिया पर यह पोस्टर आते ही #BaahubaliTheEpic ट्रेंड करने लगा है। एक फैन ने लिखा, 'मैंने 1 और 2 को लगभग 100 बार देखा फिर भी मैं उत्साहित हूं, इसका कोई विकल्प नहीं..मलेशिया से', एक और फैन ने लिखा, 'इस रिलीज का हम सभी को इंतजार है', एक और फैन ने लिखा, 'हमने इसे पहले ही 100 बार देख लिया है', एक और फैन ने लिखा, 'मैं बाहुबली का इंतजार कर रहा हूं।'

यह भी पढ़ें: Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर ने बिकिनी में दिए सिजलिंग पोज, फैंस ने किए दिलचस्प कमेंट्स; देखें तस्वीरें..
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed