सोशल मीडिया नेगेटिविटी से कैसे निपटती हैं सामंथा रुथ प्रभु? बताया शांत लेकिन दमदार तरीका
Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में बताया है कि वह सोशल मीडिया नेगेटिविटी से कैसे निपटती हैं। उन्होंने इसके लिए एक शांत और असरदार तरीका अपनाया है।
विस्तार
एक फैन ने सामंथा से पूछा, 'सोशल मीडिया पर पॉजिटिव या नेगेटिव कमेंट्स पढ़कर आपको कैसा लगता है?' इसके जवाब में, सामंथा ने कहा 'तारीफ मुझे इमोशनल नहीं करती। ट्रोल्स भी नहीं करते। लेकिन अगर आप मेरे घर में नेगेटिविटी लाते हैं, तो मैं आपको ब्लॉक कर दूंगी। जैसे मैं अपनी जगह को साफ रखती हूं, वैसे ही मैं इस पेज को भी साफ रखती हूं। ब्लॉक होने का मतलब यह नहीं है कि आपने मुझ पर असर डाला है। इसका मतलब सिर्फ यह है कि आपका यहां वेलकम नहीं है।'
'टॉक्सिक' में नजर आएंगी टीवी की ये अभिनेत्री, यश की फिल्म में छोटा लेकिन दमदार होगा किरदार
सामंथा ने सोशल मीडिया से होने वाले 'FOMO' (कुछ छूट जाने का डर) से अपनी मुश्किलों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा 'मैं राज निदिमोरू से कह रही थी कि जब मैं बच्ची थी, तो मैं पढ़ाई के लिए एक टाइमटेबल बनाती थी और उसे फॉलो करती थी। कोई ध्यान भटकाने वाली चीज नहीं थी। रील्स से FOMO बनता है। इसलिए मैं इंस्टाग्राम लॉक कर देती हूं। बड़ी किताबें, एक घंटे के पॉडकास्ट की प्रैक्टिस करती हूं।'
इस बीच, सामंथा ने अपनी अगली फिल्म, 'मां इंटी बंगाराम' की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। यह 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को राज निदिमोरू, सामंथा और हिमांक दुव्वुरु ने प्रोड्यूस किया है। इसका निर्देशन नंदिनी रेड्डी ने किया है। सामंथा ने सोशल मीडिया पर इसका पोस्टर जारी किया है।