{"_id":"69fb2e7565ce3484bb05e4da","slug":"shahrukh-khan-and-vijay-thalapathy-dance-viral-video-with-ex-wife-sangeetha-and-trisha-krishnan-2026-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जब शाहरुख के साथ थिरके थलापति विजय, वायरल वीडियो में पूर्व पत्नी और रूमर्ड गर्लफ्रेंड को देख हैरान हुए फैंस","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
जब शाहरुख के साथ थिरके थलापति विजय, वायरल वीडियो में पूर्व पत्नी और रूमर्ड गर्लफ्रेंड को देख हैरान हुए फैंस
Wed, 06 May 2026 08:46 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Wed, 06 May 2026 08:46 PM IST
सार
Shahrukh Khan Viral Video With Thalapathy Vijay: अभिनेता से नेता और जल्द तमिलनाडु के सीएम बनने जा रहे थलापति विजय का एक वीडियो वायरल है। इसमें वो शाहरुख खान के साथ डांस करते नजर आ रहे है। क्लिप में विजय की पूर्व पत्नी संगीता और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
शाहरुख खान, विजय थलापति
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कझगम' ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इसके बाद से ही थलापति विजय के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब शाहरुख खान के साथ विजय का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। जानें क्या खास है इस वीडियो में?
शाहरुख खान के साथ स्टेज पर विजय
यह वीडियाे साल 2012 का है, जब विजय को उनकी फिल्म 'थुप्पक्की' में उनके अभिनय के लिए अवॉर्ड दिया जाना था। इस समारोह में एक्टर शाहरुख खान को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया था। यहां उन्होंने ही विजय को पुरस्कार दिया था।
स्टेज पर विजय को ट्रॉफी देने से पहले किंग खान ने थलापति को अपने साथ डांस करने के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद पूरा समारोह स्थल तालियों से गूंज उठा। पहले तो विजय कुछ झिझके मगर उसके बाद वो शाहरुख के साथ अपनी फिल्म 'थुप्पक्की' के ही गाने 'गूगल गूगल' पर डांस करने लगे।

संगीता, विजय थलापति, तृषा कृष्णन
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्यक्रम में मौजूद थी तृषा और संगीता
इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस सबसे ज्यादा हैरान तृषा और संगीता को देखकर हुए। क्लिप के एक जगह पर जहां तृषा काफी खुश दिखाई दीं। वहीं संगीता भी अपने पति की कामयाबी को निहारती दिखीं। हालांकी, अब 14 साल बाद विजय की शादी मुश्किल वक्त से गुजर रही है। फिर भी इस वीडियो को यूजर्स सोशल मीडिया पर खूब प्यार दे रहे हैं।

when shah rukh khan tried to make vijay dance in front of a live audience, which wasn’t even in the script and trisha also supported it 🤣❤️ pic.twitter.com/Zrt3bods3p
— Raj (@idfcwau) May 4, 2026
टीवीके प्रमुख विजय ने सरकार बनाने का दावा किया पेश।
- फोटो : अमर उजाला
सात मई को शपथ ले सकते हैं विजय
विजय थलापति की पार्टी ने तमिलनाडु चुनाव में 108 सीटों पर जीत दर्ज की है। मगर इसके बाद भी उन्हें सरकार बनाने के लिए बहुमत की जरुरत है। सूत्रों के अनुसार, विजय ने राज्यपाल को विधायकों के समर्थन का जो पत्र सौंपा है, उसमें 112 विधायकों के समर्थन का दावा किया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, राज्यपाल अभी तक टीवीके के दावे से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं क्योंकि पार्टी के पास बहुमत साबित करने के लिए पर्याप्त आधिकारिक आंकड़े नहीं हैं। अगर विजय की पार्टी गठबंधन कर लेती है तो 7 मई को विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।