फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   South Superstar Prabhas Hollywood Actor Don Lee epic face off in Salaar 2

Prabhas vs Don Lee: हॉलीवुड और साउथ सिनेमा का हुआ संगम, 'सालार-2' में प्रभास से टकराएंगे कोरियन एक्टर डॉन ली

Sun, 10 Nov 2024 03:46 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 10 Nov 2024 03:46 PM IST
सार

दक्षिण भारतीय फिल्मों को विदेशों में भारतीयों के अलावा विदेशी लोग भी पसंद करने लगे हैं। खासकर प्रभास की पॉपुलैरिटी बहुत ज्यादा है। दर्शक जल्द ही फिल्म 'सालार-2' में प्रभास के साथ कोरियन एक्टर डॉन ली को देखेंगे। 

विज्ञापन
South Superstar Prabhas Hollywood Actor Don Lee epic face off in Salaar 2
प्रभास-सालार 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हॉलीवुड और साउथ फिल्मों के कलाकार एक ही फिल्म में नजर आ जाए तो क्या कहने। दर्शकों को तो मनोरंजन की डबल डोज मिल जाएगी। अब ऐसा होने वाला है। इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि प्रभास की फिल्म 'सालार-2' में पॉपुलर कोरियन एक्टर डॉन ली नजर आएंगे। डॉन ली कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। 

विज्ञापन

South Superstar Prabhas Hollywood Actor Don Lee epic face off in Salaar 2
प्रभास और डॉन ली - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में होगा प्रभास-डॉन ली का आमना-सामना 
महीनों की अटकलों के बाद आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो गई है कि दक्षिण कोरियाई सुपरस्टार ली डोंग सोक, जिन्हें मा डोंग सोक या डॉन ली के नाम से भी जाना जाता है, प्रशांत नील द्वारा निर्देशित 'सालार-2' में दिखाई देंगे। इससे पहले ऐसी अफवाहें थीं कि डॉन ली प्रभास की दूसरी आगामी फिल्म 'स्पिरिट' में विलेन की भूमिका निभाएंगे। हालांकि अब 'सालार-2' में डॉन ली की भूमिका की पुष्टि हो गई है। इस बात से डॉन ली और प्रभास के फैन काफी खुश हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉन ली ने बताई खुशखबरी 
इस बात की पुष्टि डॉन ली ने अपने इंस्टाग्राम पर पांच सेकंड का बूमरैंग वीडियो पोस्ट करके की, जिसमें एक फैन का बनाया गया 'सालार-2' का पोस्टर दिखाया गया। उन्होंने इस पोस्टर की तारीफ की और थम्स अप का इमोजी बनाकर भेजा। डॉन ली की इसी पोस्ट को होम्बले फिल्म्स (जिसने हाल ही में प्रभास के साथ तीन फिल्मों का सौदा किया है) ने फिर से पोस्ट करके खबर की पुष्टि कर दी। इस तरह से लोगों को पता चला कि प्रभास और डॉन ली साथ में काम कर रहे हैं। इसके बाद को प्रभास और डॉन ली के फैन बहुत रोमांचित हो गए। फैंस को अब फिल्म का इंतजार है।

विज्ञापन

फिल्म में हैं कई और नामी कलाकार 
प्रभास और डॉन ली के अलावा फिल्म 'सालार-2' में पृथ्वीराज सुकुमारन, जगपति बाबू, श्रीया रेड्डी, बॉबी सिम्हा, शफी, ब्रह्माजी और जॉन विजय जैसे कई बेहतरीन कलाकार भी हैं। इस फिल्म का साउंडट्रैक बनाने की जिम्मेदारी संगीतकार रवि बसरूर को मिली है। उन्होंने अब तक कई फिल्मों में शानदार म्यूजिक दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed