रवीना की बेटी की साउथ डेब्यू फिल्म 'श्रीनिवास मंगापुरम' का टीजर रिलीज, महेश बाबू के भतीजे संग नजर आएंगी राशा
Srinivasa Mangapuram Teaser Out: सुपरस्टार कृष्णा के पोते और महेश बाबू के भतीजे जयकृष्ण घट्टमनेनी की पहली फिल्म 'श्रीनिवास मंगापुरम' का टीजर रिलीज हो चुका है। यह रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी की पहली तेलुगु डेब्यू फिल्म है।
विस्तार
फिल्म निर्माता अजय भूपति द्वारा निर्देशित फिल्म 'श्रीनिवास मंगापुरम' का टीजर कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है। इसके टीजर में रोमांस के साथ जबरदस्त एक्शन दिखाया गया है। इस फिल्म में जयकृष्ण घट्टमनेनी और राशा थडानी मुख्य भूमिका में हैं।
वादे के अनुसार, आज शाम 6 बजे 'श्रीनिवास मंगापुरम' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। महेश बाबू ने फिल्म का टीजर जारी किया है। इस फिल्म का टीजर एक्शन, रोमांस और थ्रिलर से भरपूर है। इस फिल्म का निर्देशन अजय भूपति ने किया है। इस फिल्म में सुपरस्टार महेश बाबू के भतीजे जयकृष्ण मुख्य भूमिका में हैं। रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी इस फिल्म से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं।
View this post on Instagram
टीजर में दिखी प्यार की कहानी
फिल्म की कहानी तिरुपति के इलाके की है। इसमें वासु बाबू (जयकृष्ण) और मंगा (राशा थडानी) की कहानी दिखाई गई है। दोनों पहले अच्छे दोस्त होते हैं, फिर धीरे-धीरे उनका रिश्ता गहरे प्यार में बदल जाता है। लेकिन उनकी खुशियों में अचानक मुश्किलें आ जाती हैं। परिस्थितियां उनके रिश्ते को चुनौती देती हैं। नायक को इन सब चुनौतियों का सामना करते हुए मजबूत बनना पड़ता है। दोनों की केमिस्ट्री बहुत अच्छी लग रही है। मोहन बाबू ने फिल्म में खलनायक का रोल निभाया है, जो कहानी में रोमांच बढ़ा देता है।
कब रिलीज होगी 'श्रीनिवास मंगापुरम'
फिल्म का निर्देशन अजय भूपति ने किया है। अजय भूपति पहले 'आरएक्स 100', 'महा समुद्रम' और 'मंगलावरम' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। यह फिल्म इस साल 2026 में रिलीज होगी। फिल्म में जयकृष्ण घट्टमनेनी और राशा थडानी मुख्य भूमिका में हैं। जबकि खलनायक के किरदार में मोहन बाबू नजर आए।
यह भी पढ़ें: Cocktail 2: शाहिद कपूर ने 'कॉकटेल 2' के सेट से शेयर की बीटीएस तस्वीरें, फिल्म की शूटिंग को लेकर लिखी खास बात

कमेंट
कमेंट X