सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Tamilnadu Chief Minister Vijay Tribute To Director Bharathiraja Announced full State honours for the funeral

भारतीराजा के घर पहुंचे सीएम विजय, दिवंगत निर्देशक को दी श्रद्धांजलि; राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 10 Jun 2026 01:45 PM IST
विज्ञापन
सार

CM Vijay Tribute To Director Bharathiraja: तमिलनाडु के सीएम विजय ने दिवंगत निर्देशक भारतीराजा को श्रद्धांजलि दी है। अंतिम दर्शन के लिए वह निर्देशक के घर पहुंचे। सीएम विजय ने घोषणा की है कि भारतीराजा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा।

Tamilnadu Chief Minister Vijay Tribute To Director Bharathiraja Announced full State honours for the funeral
दिवंगत निर्देशक भारतीराजा के अंतिम दर्शन करने पहुंचे सीएम विजय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

निर्देशक भारतीराजा के निधन से तमिल सिनेमा में सूनापन भर गया है। तमिल सिनेमा कई चर्चित कलाकार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय बुधवार को निर्देशक भारतीराजा के घर पर पहुंचे। परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। बुधवार सुबह ही तमिल सिनेमा के दिग्गज निर्देशक भारतीराजा का निधन हुआ। 

भारतीराजा के अंतिम दर्शन करते हुए भावुक हुए सीएम विजय

सीएम विजय ने निर्देशक भारतीराजा को श्रद्धांजलि दी, उनके अंतिम दर्शन किए। इस क्षण वह काफी भावुक नजर आए। इसके बाद उन्होंने एक बड़ी घोषणा की। सीएम विजय ने कहा कि भारतीराजा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विजय के अलावा तमिलनाडु के पूर्व सीएम एम के स्टालिन भी भारतीराजा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे, दिवंगत निर्देशक को श्रद्धांजलि दी।


 


उपराष्ट्रपति ने लिखा शोक संदेश
भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भी दिवंगत निर्देशक भारतीराजा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। एक्स अकाउंट (ट्विटर) पर एक शोक संदेश साझा किया है। वह लिखते हैं, ‘दिग्गज निर्देशक भारतीराजा के निधन से गहरा दुख हुआ है। एक दूरदर्शी कहानीकार के तौर पर उन्होंने ग्रामीण भारत की आत्मा और मानवीय भावनाओं की गहराई को अद्भुत सच्चाई के साथ सिल्वर स्क्रीन पर लाकर तमिल सिनेमा में क्रांति ला दी। अपनी खास सिनेमाई भाषा, यादगार किरदारों और सदाबहार फिल्मों के जरिए उन्होंने भारतीय सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी और कई पीढ़ियों के फिल्म निर्माताओं और कलाकारों को प्रेरित किया। उनका जाना सिनेमा की दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके परिवार, दोस्तों, सहयोगियों और दुनिया भर में मौजूद उनके अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।’ 


 
 

कमल हासन और रजनीकांत ने दी श्रद्धांजलि
कमल हासन ने भारतीराजा के साथ करियर के साथ शुरुआत में फिल्में कीं। वह उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पीटीआई से बातचीत में कहते हैं, ‘वे चले गए हैं, लेकिन उनकी कला हमेशा जीवित रहेगी। वे मेरे साथ थे और उन्होंने मेरे साथ फिल्में बनाईं। इसके लिए मैं बहुत आभारी हूं।’ 
अभिनेता रजनीकांत भी निर्देशक भारतीराजा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और श्रद्धांजलि दी।


 


कई फिल्मी सितारे अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे 
सीएम विजय, रजनीकांत के अलावा तमिल सिनेमा की कई हस्तियां भारतीराजा को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। भारतीराजा के आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों में सूर्या, राधिका सरथकुमार, शिवकुमार, गंगई अमरन और निर्देशक और राजनेता सीमन शामिल थे। 

इन फिल्मों से मशहूर हुए थे निर्देशक भारतीराजा
भारतीराजा ने साल 1977 में ‘16 वयाथिनिले’ नाम की फिल्म के साथ निर्देशन की शुरुआत की थी। उन्होंने 40 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया। चार दशकों से अधिक समय तक उन्हें 'इयाकुनार इम्मयम' के नाम से जाना जाता रहा। एक निर्देशक के रूप में उनकी सबसे प्रसिद्ध फिल्मों में ‘किझाके पोगम रेल’, ‘सिगप्पु रोजक्कल’, ‘अलैगल ओइवाथिल्लई’, ‘काधल ओवियाम’ और ‘मुधल मारियाथाई’ शामिल हैं। 
अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए भारतीराजा को कई पुरस्कार मिले। 6 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार फिल्मफेयर पुरस्कार (साउथ), छह तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार और एक नंदी पुरस्कार इस दिग्गज निर्देशक के नाम हैं। भारत सरकार ने भी उन्हें साल 2004 में पद्म श्री से सम्मानित किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed