{"_id":"699ae27b42e93e2d56005ac2","slug":"tv-actress-sanjeeda-shaikh-special-appearance-in-toxic-will-perform-powerful-role-2026-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'टॉक्सिक' में नजर आएंगी टीवी की ये अभिनेत्री, यश की फिल्म में छोटा लेकिन दमदार होगा किरदार","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
'टॉक्सिक' में नजर आएंगी टीवी की ये अभिनेत्री, यश की फिल्म में छोटा लेकिन दमदार होगा किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 22 Feb 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
सार
Toxic Cast: अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसे कलाकार हैं। अब खबर है कि इसमें एक और अभिनेत्री का स्पेशल अपीयरेंस होगा।
टॉक्सिक
- फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन
विस्तार
अभिनेता यश की अदाकारी वाली फिल्म 'टॉक्सिक' रिलीज से पहले चर्चा में है। यह 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसी मजबूत फीमेल कास्ट है। बताया जाता है कि फिल्म में पांच फीमेल एक्ट्रेस के अलावा एक और अभिनेत्री नजर आएंगी।
Trending Videos
संजीदा शेख होंगी 'टॉक्सिक' का हिस्सा
वैरायटी इंडिया के मुताबिक अभिनेत्री संजीदा शेख भी फिल्म 'टॉक्सिक' का हिस्सा होंगी। इसमें उनका स्पेशल अपीयरेंस होगा। खबर है कि वह एक छोटा लेकिन अहम किरदार निभाएंगी। 'टॉक्सिक' संजीदा का पहला पैन-इंडिया प्रोजेक्ट है।

संजीदा शेख
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamsanjeeda
संजीदा शेख का वर्कफ्रंट
संजीदा शेख सबसे ज्यादा टीवी में काम करने के लिए जानी जाती हैं। वह 'फाइटर' और 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' जैसे प्रोजेक्ट्स में अदाकारी से फिल्म और OTT में अपनी पहचान बना रही हैं। 'टॉक्सिक' के अलावा संजीदा शेख अजय देवगन स्टारर ‘धमाल 4’ में भी नजर आएंगी। यह फिल्म 3 जुलाई, 2026 को रिलीज होने वाली है। उनके पास सनी देओल और अक्षय खन्ना के साथ ‘इक्का’ भी पाइपलाइन में है।

'द केरल स्टोरी 2' पर अनुराग कश्यप ने दिया रिएक्शन, कहा- इस तरह कोई खिचड़ी भी नहीं खिलाता जैसे फिल्म में...
'टॉक्सिक' के बारे में
आपको बता दें कि 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। इसके लेखक यश और गीतू मोहनदास हैं। इसे कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ शूट किया गया है। फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और दूसरी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' से टकाराएगी।