Valmiki Ramayana: अक्षय तृतीया पर रिलीज हुआ 'वाल्मीकि रामायण' का नया पोस्टर, मशहूर संगीतकार तैयर करेंगे संगीत
Valmiki Ramayana New Poster Out: हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर 'वाल्मीकि रामायण' का पहला पोस्टर जारी किया गया था। अब आज रविवार को अक्षय तृतीया के खास दिन इस फिल्म का दूसरा पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर के साथ निर्माताओं ने संगीत को लेकर एक खास जानकारी शेयर की है।
विस्तार
भावना तलवार द्वारा निर्देशित 'वाल्मीकि रामायण' का एक नया पोस्टर अक्षय तृतीया के अवसर पर जारी किया गया है। इस पोस्टर में प्रभु राम की धनुष के साथ अद्भुत छवि दिखाई गई है। इसके साथ ही निर्माताओं ने फिल्म के संगीत को लेकर एक अहम जानकारी शेयर की है।
कौन तैयार करेगा 'वाल्मीकि रामायण' का संगीत
आज अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर निर्माताओं ने 'वाल्मीकि रामायण' का नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर के साथ निर्माताओं ने फिल्म के संगीत को लेकर अहम जानकारी शेयर की है। निर्माताओं ने यह आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि इस फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार और गीतकार इलैयाराजा तैयार करेंगे।
View this post on Instagram
इलैयाराजा ने अपने संगीत करियर के पूरे किए 50 साल
इलैयाराजा ने 10 जनवरी 2026 को अपने संगीत करियर के 50 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर बंगलूरू में एक स्पेशल कॉन्सर्ट का आयोजन भी किया गया था। 'इलैयाराजा 50: ए लेजेंडरी म्यूजिकल जर्नी' नाम का यह इवेंट, 10 जनवरी 2026 को माडवारा के एनआईसीई ग्राउंड्स में किया गया था।

कब रिलीज होगी 'वाल्मीकि रामायण'?
फिल्म 'वाल्मीकि रामायण' का निर्देशन भावना तलवार ने किया है। फिल्म 'वाल्मीकि रामायण' 02 अक्तूबर 2026 को रिलीज होगी। साबुल सिरिल के साथ सिनेमैटोग्राफर बिनोद प्रधान और साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। 'वाल्मीकि रामायण' का लेखन आनंद नीलकंठन और चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने मिलकर किया है।
यह भी पढ़ें: Nathalie Baye Dies: फ्रेंच अभिनेत्री नथाली का हुआ निधन, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दी श्रद्धांजलि...
