राजामौली और महेश बाबू की ‘एसएसएमबी 29’ का पहला गाना हुआ रिलीज, श्रुति हासन ने दी अपनी आवाज
SSMB29 First Song: इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म में शुमार एसएस राजामौली और महेश बाबू की ‘एसएसएमबी 29’ का पहला गाना रिलीज हो गया है। श्रुति हासन की आवाज में जानिए कैसा है गाना…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसएस राजामौली और महेश बाबू की बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ से अपडेट अब लगातार सामने आ रहे हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन का फर्स्ट लुक और महेश बाबू व प्रियंका चोपड़ा के वीडियो संदेश सामने आने के बाद, अब आज फिल्म का पहला सिंगल गाना रिलीज किया गया है। सबसे खास बात कि एमएम कीरवानी द्वारा कंपोज किए गए इस गाने में श्रुति हासन ने अपनी आवाज दी है।
‘ग्लोबट्रॉटर’ टाइटल से रिलीज हुआ गाना
ऑस्कर विजेता संगीतकार एमएम कीरवानी द्वारा कंपोज किए गए इस गाने को 'ग्लोबट्रॉटर' टाइटल के साथ रिलीज किया गया है। गाने को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। हालांकि, अभी इस गाने का वीडियो सामने नहीं आया है। यानी गाने को सिर्फ एक ऑडियो के तौर पर जारी किया गया है। अभी इस गाने को सिर्फ तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया है। रिलीज होते ही गाने को पसंद भी किया जा रहा है। इस गाने के आकर्षण का केंद्र श्रुति हासन की आवाज है। उन्होंने इसे अपने ही अंदाज में गाया है।
श्रुति ने एमएम कीरवानी का जताया आभार
श्रुति हासन ने अपने इंस्टाग्राम पर संगीतकार एमएम कीरवानी के साथ एक वीडियो और दो फोटोज शेयर की हैं। ये फोटो-वीडियो स्टूडियो के अंदर रिकॉर्डिंग के समय के हैं। इसके साथ ही श्रुति ने कैप्शन में एक खूबसूरत संदेश भी लिखा है। श्रुति ने लिखा, ‘एमएम कीरवानी सर के म्यूजिकल के लिए गाना बहुत खुशी की बात थी। कितना दमदार ट्रैक है। लेट इट बैंग, ग्लोबट्रॉटर।’ इसके अलावा श्रुति ने लिखा, ‘मैं चुपचाप बैठी थी और सर को कीबोर्ड पर सुन रही थी। उन्होंने बताया कि वे आमतौर पर अपने सेशल की शुरुआत विघ्नेश्वर मंत्र से करते हैं, इसलिए मुझे लगा कि वो यही बजा रहे होंगे। अचानक, मुझे एहसास हुआ कि यह अप्पा का गीत था - वह पल बेहद खास था। सर आपकी दयालुता और पूरी टीम की गर्मजोशी के लिए धन्यवाद।’
View this post on Instagram
15 नवंबर को होगा ग्रैंड इवेंट
एसएस राजामौली और महेश बाबू की फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं हुआ है। फिल्म को ‘एसएसएमबी 29’ के नाम से जाना जा रहा है। 15 नवंबर को फिल्म से जुड़ा एक बड़ा इवेंट हैदराबाद में होना है। जिसमें फिल्म का नाम सामने आने की संभावना है। इससे पहले फिल्म से पृथ्वीराज सुकुमारन का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। पृथ्वीराज फिल्म में कुम्भा के किरदार में नजर आएंगे, जो विलेन की भूमिका होगी।