सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   SS Rajamouli Baahubali 1 And 2 Removed From Netflix Before The Release Baahubali The Epic Know The Reason

Baahubali: नेटफ्लिक्स से हटाई गईं ‘बाहुबली’ फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्में, क्या ‘बाहुबली: द एपिक’ है वजह?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 06 Oct 2025 11:22 AM IST
विज्ञापन
सार

Baahubali The Epic: एसएस राजामौली की ‘बाहुबली: एपिक’ इसी महीने रिलीज होने वाली है। लेकिन इसके रिलीज से पहले अब पिछली दोनों ‘बाहुबली’ नेटफ्लिक्स से हटा दी गई हैं। जानिए इसके पीछे क्या है वजह?

SS Rajamouli Baahubali 1 And 2 Removed From Netflix Before The Release Baahubali The Epic Know The Reason
बाहुबली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

एसएस राजामौली की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर और भारतीय सिनेमा की कल्ट फिल्म ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्मों में शामिल हैं। अब राजामौली ‘बाहुबली: द एपिक’ लेकर आ रहे हैं। यह इन दोनों फिल्मों का एक संयुक्त वर्जन होगा। यानी इसमें इन दोनों ही फिल्मों को मिलाकर दिखाया जाएगा। लेकिन ‘बाहुबली: द एपिक’ के रिलीज से पहले अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ दोनों ही नहीं दिख रही हैं। यानी ये दोनों ही फिल्में नेटफ्लिक्स से हटा दी गई हैं। इसके बाद अब फैंस इन दोनों फिल्मों के हटाए जाने से परेशान हैं।

Trending Videos

नेटफ्लिक्स से हटीं ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’
‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ अब तक ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद थीं। लेकिन अब ये दोनों ही फिल्में नेटफ्लिक्स पर नहीं दिख रही हैं। फिल्में अब नेटफ्लिक्स के सर्च रिजल्ट में नहीं दिख रही हैं। इसके बाद अब फैंस इस बात को लेकर चिंतित हैं। क्योंकि उन्हें इसके पीछे की वजह का पता नहीं चल पा रहा है, कि आखिर क्यों नेटफ्लिक्स पर अब ये फिल्में नहीं दिख रही हैं। हालांकि, कुछ फैंस का मानना है कि इसके पीछे की वजह ‘बाहुबली: द एपिक’ का जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

31 अक्तूबर को रिलीज होगी ‘बाहुबली: द एपिक’ 
‘बाहुबली: द एपिक’ की बात करें तो यह फिल्म 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में पिछली दोनों ही फिल्मों को मिलाकर दिखाया जाना है। इसके लिए पिछली दोनों फिल्मों में से कई सीनों को हटाया गया है और कई बदलाव किए गए हैं। इसको लेकर निर्देशक राजामौली का कहना था कि यह करना आसान नहीं था। क्योंकि इसके लिए हमें कई ऐसे सीन पर भी समझौता करना पड़ा, जो हम सबके काफी करीब थे। 


यह खबर भी पढ़ेंः Baahubali The Epic: हर सीन पर बहस हुई तब जाकर बनी ‘बाहुबली: द एपिक’, राजामौली ने किया तमाम मुश्किलों का जिक्र

ओटीटी राइट्स खत्म या मार्केटिंग स्ट्रेटजी
कई लोग ऐसा मान रहे हैं कि अब चूंकि ‘बाहुबली: द एपिक’ की रिलीज सिर्फ कुछ हफ्ते ही दूर है। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह बनाने के लिए और एक बज क्रिएट करने के लिए पिछली दोनों बाहुबली को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। कुछ लोग सोच रहे हैं कि क्या स्ट्रीमिंग अधिकार खत्म हो गए हैं, जबकि कई लोगों का मानना है कि यह आने वाली फिल्म के लिए चर्चा पैदा करने की एक जानबूझकर की गई कोशिश हो सकती है। फिलहाल असली वजह का अभी पता तो नहीं चला है, लेकिन ‘बाहुबली: द एपिक’ की रिलीज से पहले पिछली दोनों बाहुबली अब ओटीटी पर आपको देखने को नहीं मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed