{"_id":"69341f0c8dcb1ec7d2072429","slug":"ss-rajamouli-pens-nice-note-for-baahubali-on-his-japan-visit-prabhas-say-love-you-2025-12-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जापान में फैंस से मिले प्यार पर हैरान हुए प्रभास, राजामौली ने लिखी भावुक पोस्ट; एक्टर ने फिल्ममेकर को किया याद","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
जापान में फैंस से मिले प्यार पर हैरान हुए प्रभास, राजामौली ने लिखी भावुक पोस्ट; एक्टर ने फिल्ममेकर को किया याद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 06 Dec 2025 05:48 PM IST
विज्ञापन
सार
Prabhas: प्रभास को जापान में बहुत प्यार मिला है। ऐसे में राजामौली ने प्रभास के लिए एक प्यारा नोट लिखा है। इसके जवाब में प्रभास ने एक पोस्ट लिखी है।
जापान में प्रभास, बाहुबली
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
भारत की फिल्मों को देश ही नहीं विदेशों में भी खूब देखा जाता है। हाल ही में फिल्म 'बाहुबली द एपिक' की जापान में स्क्रीनिंग हुई। इसी सिलसिले में फिल्म के लीड एक्टर प्रभास जापान पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। इस पर फिल्ममेकर एसएस राजामौली ने प्रभास के लिए भावुक नोट लिखा। इसके जवाब में प्रभास ने भी एक पोस्ट लिखी है।
Trending Videos
राजामौली ने लिखा भावुक नोट
प्रभास ने इंस्टाग्राम पर राजामौली के लिखे नोट की तस्वीर शेयर की। इस नोट में लिखा है 'अगर आपने जापानी दर्शकों के प्यार का स्वाद पहले चख लिया होता, तो आप रो रहे होते। मैं चार बार जापान जा चुका हूं और हर बार मुझसे एक ही सवाल किया गया कि प्रभास यहां कब आएंगे? उन्होंने आपसे मिलने की जितनी इच्छा जाहिर की, उतना ही मैं चाहता था कि आप उनके प्यार को महसूस करें और वह देखें कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं।'

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभास ने राजामौली को किया याद
राजामौली ने आगे लिखा 'आखिरकार, मेरा बाहुबली मेरे दूसरे घर में आया। उम्मीद है कि आपको भी जापान में उतना ही मजा आया जितना मुझे अपने हर दौरे पर आया। मेरे सभी जापानी दोस्तों, मैं तुमसे प्यार करता हूं।'
इस पोस्ट के जवाब में प्रभास ने इंस्टाग्राम पर लिखा 'डार्लिंग, एसएस राजामौली मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। जापान में मैं तुम्हें याद कर रहा हूं। हम एक साथ दोबारा जापान आएंगे।'

मलयेशिया में हुआ इस एक्टर का भव्य स्वागत, साथ फोटो खिंचवाने के लिए लगी फैंस की लंबी लाइन; देखें वायरल वीडियो
प्रभास
- फोटो : एक्स
12 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
जापान में 'बाहुबली द एपिक' 12 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इससे पहले इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग पर प्रभास ने कहा 'आपके प्यार के लिए धन्यवाद। आप लोगों का प्यार मैं लंबे समय से सुन रहा था। आज यहां आकर समझ आया कि यह प्यार कितना सच्चा और गहरा है।'

इन फिल्मों का हिस्सा होंगे प्रभास
दुनिया भर में अपनी पहचान बना चुके प्रभास के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही 'द राजा साब', 'स्पिरिट', 'फौजी', 'सालार: पार्ट 2 शौर्यंगा पर्व' और 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आने वाले हैं। इन फिल्मों को लेकर वैश्विक स्तर पर उत्साह देखा जा रहा है।