सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   SSKTK Star Varun Dhawan Host Kanya Bhoj On The Occasion Of Durga Ashtami Shares Photos And Wishes Everyone

Varun Dhawan: वरुण धवन ने दीं दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं, कन्या भोज का किया आयोजन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 30 Sep 2025 03:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Varun Dhawan On Durga Ashtami: आज दुर्गा अष्टमी के मौके पर वरुण धवन ने सबको शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही कन्या भोज का आयोजन किया है।

SSKTK Star Varun Dhawan Host Kanya Bhoj On The Occasion Of Durga Ashtami Shares Photos And Wishes Everyone
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम-@varundvn
विज्ञापन

विस्तार

आज शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। यानी आज दुर्गा अष्टमी मनाई जा रही है। कई लोग दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। इसी क्रम में अभिनेता वरुण धवन ने भी दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें साझा की हैं। इनमें वो दुर्गा अष्टमी के मौके पर कन्या भोज खिलाते नजर आ रहे हैं।

Trending Videos

वरुण ने दीं दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
अभिनेता वरुण धवन ने दुर्गा अष्टमी पर कन्या भोज का आयोजन किया। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें कुछ कन्याएं दुर्गा अष्टमी पर प्रसाद या भोज ग्रहण कर रही हैं। उनके साथ में वरुण धवन भी बैठे हुए हैं। वरुण समेत सभी लोग कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रहे हैं। तस्वीर में वरुण मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। फोटो में वरुण अपने घर में कैजुअल अंदाज में शॉर्ट्स और टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। वरुण ने एक और तस्वीर भी शेयर की है। इसमें एक थाली में प्रसाद नजर आ रहा है। इसमें सब्जी, पूड़ी, खीर और हलवा नजर आ रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए वरुण ने कैप्शन में दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं भी दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)


‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं वरुण
वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में वरुण के साथ जान्हवी कपूर, रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। शशांक खेतान द्वारा निर्देशित ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed