{"_id":"66bd9f6cca0031df840eff19","slug":"stree-2-confirms-vampires-of-vijay-nagar-seen-in-next-maddock-supernatural-universe-ayushman-khurana-rashmika-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stree 2: 'स्त्री 2' में दिखा सरकटे का आतंक, मैडॉक सुपरनैचुरल की आगामी फिल्म में दिखेगा वैम्पायर्स ऑफ विजय नगर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Stree 2: 'स्त्री 2' में दिखा सरकटे का आतंक, मैडॉक सुपरनैचुरल की आगामी फिल्म में दिखेगा वैम्पायर्स ऑफ विजय नगर
Thu, 15 Aug 2024 11:57 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 15 Aug 2024 11:57 AM IST
सार
'स्त्री 2' की रिलीज के बाद अब 'स्त्री 3' की आने की चर्चा तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक दिनेश विजान की मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की आगामी फिल्मों में से एक फिल्म वैम्पायर पर आधारित हो सकती है। हो सकता है कि 'स्त्री 3' में भी इसका कोई एंगल देखने को मिल जाए।
विज्ञापन
स्त्री 2
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'स्त्री 2' आखिरकार 14 अगस्त की रात को रिलीज हो चुकी है और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'स्त्री 2' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'स्त्री 2' के लिए प्रशंसकों ने पूरे छह साल तक इंतजार किया है। इस फिल्म की पहली किस्त 'स्त्री' साल 2018 में रिलीज हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 'स्त्री 2' में दिखाए गए एक सीन से दिनेश विजान की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स के भविष्य में वैम्पायर्स की आने की भी बात सामने आ गई है।
वैम्पायर्स ऑफ विजय नगर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'स्त्री 2' में दिखाए गए सीन से यह साफ हुआ है कि वरुण धवन और अभिषेक बनर्जी चंदेरी के अपने सफर के बाद दिल्ली लौटने के बारे में चर्चा करते हैं, जब वरुण उन्हें राजधानी में एक नए खतरे के बारे में बताते हैं। वह कहते हैं कि एक आदमी घूम रहा है, जो लोगों की गर्दन से खून चूस रहा है, जो इस बात की पुष्टि करता है कि आने वाली मैडॉक फिल्म में पिशाच हॉरर-कॉमेडी का हिस्सा होगा। या हो सकता है कि 'स्त्री 3' में वैम्पायर्स ऑफ विजय नगर दिखाया जाए। बहरहाल, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फिल्म के आधार पर दर्शक यही कयास लगा रहे हैं और खुश है कि आने वाली मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स में वैम्पायर्स ऑफ विजय नगर देखने को मिलेगा।
आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की जोड़ी आएगी नजर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हालांकि, दिनेश विजान ने इस प्रोजेक्ट को अभी तक गुप्त ही रखा है ताकि दर्शकों का उत्साह मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की आने वाली फिल्मों को लेकर बना रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना वैम्पायर्स ऑफ विजय नगर के प्रोजेक्ट में मुख्य भूमिका में नजर आ सकते हैं। वहीं यह जानकारी भी सामने आई है कि इस फिल्म में आयुष्मान के साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन 'मुंजा' के निर्देशक आदित्य सतपोदार करेंगे।
विज्ञापन
पहले भी साथ काम कर चुके हैं आयुष्मान-दिनेश
आयुष्मान खुराना और दिनेश विजान पहले भी 'बाला' में साथ काम कर चुके हैं और दोनों के बीच काफी अच्छे रिलेशलशिप हैं। वे पिछले कुछ समय से 'वैम्पायर्स ऑफ विजय नगर' पर चर्चा कर रहे हैं और इस साल के आखिर तक इस फिल्म को फ्लोर पर लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हो सकता है कि मैडॉक की अगली फिल्म इस साल नवंबर में रिलीज हो जाए।
दिनेश विजान की मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की शुरुआत 2018 में 'स्त्री' से हुई थी। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद 2022 में 'भेड़िया' और इस साल 'मुंजा' रिलीज हुई। 'स्त्री 2' यूनिवर्स की चौथी फिल्म है और उम्मीद है कि यह यूनिवर्स की पिछली तीन फिल्मों की तरह शानदार कारोबार करेगी। वहीं अब 'स्त्री 3' और 'भेड़िया 2' भी जल्द आएंगी।
Stree 2: 'स्त्री 2' में दिखा हॉरर कॉमेडी का जबर्दस्त ताल-मेल, सुपरविलेन के किरदार से हैरान दर्शक, आखिर कौन हैं