सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sunny Deol Varun Dhawan Diljit Dosanjh Ahaan Shetty Starrer Border First Look And Release Date Out

Border 2: कंधे पर तोप और आंखों में जोश, स्वतंत्रता दिवस पर दिखी ‘बॉर्डर 2’ की झलक; इस दिन रिलीज होगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 15 Aug 2025 09:43 AM IST
विज्ञापन
सार

Border 2 Release Date Out: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट आज सामने आ गई है। जानिए कब रिलीज हो रही है फिल्म।

Sunny Deol Varun Dhawan Diljit Dosanjh Ahaan Shetty Starrer Border First Look And Release Date Out
बॉर्डर 2 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamsunnydeol
विज्ञापन

विस्तार

आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति से लबरेज फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का फर्स्ट लुक और रिलीज डेट सामने आ गई है। मेकर्स ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट का एलान करके सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

Trending Videos

तोप लिए जोश में नजर आए सनी देओल
मेकर्स की ओर से फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर में सनी देओल कंधे पर तोप रखे नजर आ रहे हैं। पगड़ी लगाए सनी देओल की आंखों में वो ही जोश और जज्बा नजर आ रहा है, जो ‘बॉर्डर’ फिल्म में देखने को मिला था। इस पोस्टर में पीछे ‘हिंदुस्तान हिंदुस्तान’ गाना भी बज रहा है। साथ ही सेना के जवान तिरंगा फहराते नजर आ रहे हैं। पोस्टर में फिल्म की बाकी कास्ट के भी नाम लिखे हैं, जिनमें सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के नाम लिखे हुए हैं। यह फिल्म 22 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)


ये खबर भी पढ़ें: Sunny Deol: नई फिल्म के लिए सनी देओल ने मिलाया फरहान अख्तर से हाथ, निभाएंगे बड़ा किरदार

फिल्म में दिखेगी इस युद्ध की कहानी 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की कहानी इस बार 1971 के वॉर पर आधारित होगी। भारतीय सैनिकों और सैन्य अधिकारों ने इस युद्ध में जिस शौर्य का परिचय दिया था, वही सब इस फिल्म में दिखाया जाएगा। ‘बॉर्डर’ फिल्म की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है तो इस बात का फायदा नई फिल्म को भी मिलेगा। फिल्म 'बॉर्डर 2' के फर्स्ट लुक में भी सनी देओल को फैंस ने सराहा है। इस फिल्म को अनुराग सिंह निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में जहां हीरो के तौर पर सनी देओल, दिलजीत दोसांझ हैं, वहीं एक्ट्रेस के तौर पर सोनम बाजवा नजर आएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed