फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sushmita Sen Avoids Posing With Rumoured BF Rohman Shawl spotted together mumbai Says Thoda Jaldi Mein Hoon

Sushmita Sen: कथित बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ पोज देने से कतराती दिखीं सुष्मिता सेन? बोलीं- 'थोड़ा जल्दी में हूं'

Tue, 03 Sep 2024 09:02 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 03 Sep 2024 09:02 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन को एक बार फिर से उनके कथित बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ बीती रात देखा गया। जबकि सुष्मिता ने एक पॉडकास्ट में कहा था कि वह पिछले दो सालों से सिंगल हैं। 
 

विज्ञापन
Sushmita Sen Avoids Posing With Rumoured BF Rohman Shawl spotted together mumbai Says Thoda Jaldi Mein Hoon
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों सुष्मिता सेन फिल्मों में अभिनय के लिए कम लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ ज्यादा ही चर्चा में बनी हुई हैं। बीते सोमवार मुंबई रात शहर में सुष्मिता सेन को उनके कथित बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ देखा गया। उनकी एक साथ मौजूदगी ने उनके रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों को और हवा दे दी है। दोनों कार से निकले और रोहमन तुरंत ही घर के अंदर चले गए, जबकि पैपराजी के कहने पर सुष्मिता ने पोज दिए।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है सुष्मिता-रोहमन का वीडियो
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रोहमन शॉल सुष्मिता का हैंडबैग लेकर कार से बाहर आते हैं और कैमरे की तरफ देखे बगैर ही सीधे बिल्डिंग के अंदर चलते हैं। फिर कुछ मिनटों के अंदर सुष्मिता कार से बाहर आईं और उन्होंने कैमरे के लिए पोज दिया। जब पैप्स ने उनसे रोहमन के साथ पोज देने का अनुरोध किया, तो अभिनेत्री ने कहा, "थोड़ी जल्दी में हूं।" अब दोनों का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)




सुष्मिता ने डेटिंग की खबरों को किया था खारिज
एक पॉडकास्ट के दौरान सुष्मिता सेन ने किसी के साथ डेटिंग करने की अफवाहों से साफ इनकार कर दिया था। अभिनेत्री के अपने पूर्व प्रेमी रोहमन शॉल के साथ डेटिंग करने की अफवाह है। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट के पहले एपिसोड में सुष्मिता ने खुलासा किया कि वह पिछले दो सालों से सिंगल हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन वह फिलहाल किसी के साथ डेटिंग नहीं कर रही हैं।

सुष्मिता ने कहा था
"मेरे जीवन में कोई पुरुष नहीं है। मैं कुछ समय से सिंगल हूं। लगभग दो साल हो गए हैं जब से मैं सिंगल हूं, शायद 2021 से मैं किसी रिलेशनशिप में नहीं हूं। मेरे जीवन में कुछ अविश्वसनीय रूप से अद्भुत लोग हैं जो मेरे दोस्त हैं और वे सभी बस उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब मैं उन्हें कॉल करूं और कहूं, 'देखो, मैं कार निकाल रही हूं, पीछे की सीट पर बैठ जाओ। हम गोवा जा रहे हैं'' 


सुष्मिता सेन को आखिरी बार राम माधवानी और संदीप मोदी की एक्शन थ्रिलर सीरीज 'आर्या' की तीसरी किस्त में देखा गया था। यह शो आर्या सरीन (सुष्मिता द्वारा अभिनीत) के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार की रक्षा करने और अपने पति की हत्या का बदला लेने के लिए एक माफिया संगठन से भी भीड़ जाती है। इस वेब सीरीज सुष्मिता के अलावा सिकंदर खेर, विकास कुमार, विरती वघानी, वीरेन वजीरानी, अंगद खान, अंकुर भाटिया, माया सराओ और विश्वजीत प्रधान जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है।
Coolie: लोकेश कनगराज ने 'कुली' का नया पोस्टर किया जारी, 'देवा' बनकर रजनीकांत मचाएंगे धमाल


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed