फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sushmita Sen recalls meeting with Donald Trump says he was not very memorable

Sushmita Sen: सुष्मिता सेन ने साझा किया ट्रंप के साथ काम करने का अनुभव, कहा- 'सख्त था अनुबंध'

Wed, 13 Aug 2025 03:50 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 13 Aug 2025 03:50 PM IST
सार

Sushmita Sen Meeting with Trump: सुष्मिता सेन ने साल 1994 में मिस यूनिवर्स का ताज जीत कर इतिहास रच दिया था। इस उपलब्धि ने उन्हें राष्ट्रीय गौरव दिलाया और मॉडलिंग व अभिनय में उनके सफल करियर की शुरुआत की।

विज्ञापन
Sushmita Sen recalls meeting with Donald Trump says he was not very memorable
सुष्मिता सेन, डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'आर्या' को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है। उन्होंने हाल ही में 2010 से 2012 के बीच मिस इंडिया यूनिवर्स फ्रेंचाइजी की देखरेख के बारे में खुलासा किया है। यह वह दौर था जब मिस यूनिवर्स संगठन का स्वामित्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पास था।
विज्ञापन

सुष्मिता ने कठिन अनुबंध पर हस्ताक्षर किए
सुष्मिता सेन ने इंडिया टुडे से कहा 'मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन ने मुझसे संपर्क किया और पूछा, 'क्या आप इस फ्रैंचाइजी को लेना चाहेंगी?' यह बात सुन कर मैं चौंक गई, 'मैंने कहा सच में? मुझे यह किसी सपने जैसा लग रहा था! मैंने उस फ्रैंचाइजी को लेने के लिए एक बहुत ही कठिन अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। उस समय इसके मालिक डोनाल्ड ट्रम्प थे। उस वक्त चीजें न तो आसान थीं और न ही मजेदार।'

यह खबर भी पढ़ें: Bosco Martis: फिल्म 'अल्फा' में आलिया और शरवरी का नया होगा लुक, कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने किया बड़ा दावा
विज्ञापन
विज्ञापन

Sushmita Sen recalls meeting with Donald Trump says he was not very memorable
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई
सुष्मिता ने ट्रंप के साथ किया काम
सुष्मिता सेन ने कहा कि वह सीधे तौर पर ट्रंप की कर्मचारी नहीं थीं। उन्होंने आगे कहा 'सौभाग्य से उस समय मैं केवल पैरामाउंट कम्युनिकेशंस और मैडिसन स्क्वायर गार्डन को रिपोर्ट करती थी। जिस साल मैं वहां काम करती थी, उस दौरान मिस यूनिवर्स का स्वामित्व उन्हीं के पास था। मैं ट्रंप की सीधे तौर पर कर्मचारी नहीं थी, बल्कि एक फ्रैंचाइजी धारक थी।' सुष्मिता ने बताया कि इस दौरान वह ट्रंप से मिली थीं लेकिन वह उन पर अपनी छाप नहीं छोड़ सके। उन्होंने इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

Sushmita Sen recalls meeting with Donald Trump says he was not very memorable
सुष्मिता सेन - फोटो : इंस्टाग्राम-@sushmitasen47
सुष्मिता का काम
सुष्मिता सेन ने साल 1994 में मिस यूनिवर्स का ताज जीत कर इतिहास रच दिया था। इस उपलब्धि ने उन्हें राष्ट्रीय गौरव दिलाया और मॉडलिंग व अभिनय में उनके सफल करियर की शुरुआत की। 
अभिनय से ब्रेक लेने के बाद, उन्होंने वेब सीरीज 'आर्या' और बायोग्राफिकल ड्रामा 'ताली' में काम किया। 'ताली' में उन्होंने ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट श्रीगौरी सावंत का किरदार निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed