फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sussanne Khan Got Emotional On Her Son Birthday, Share A Picture With Ex Husband Hrithik Roshan

Sussanne Khan: बेटे के जन्मदिन पर भावुक हुईं सुजैन खान, पूर्व पति ऋतिक रोशन के साथ साझा की तस्वीर

Fri, 28 Mar 2025 11:27 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 28 Mar 2025 11:27 AM IST
सार

Sussanne Khan And Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन और सुजैन खान की राहें अलग हो चुकी हैं। दोनों अलग-अलग अपनी जिंदगी में खुश हैं। लेकिन इस बीच सुजैन खान ने बेटे के जन्मदिन पर एक ऐसी तस्वीर साझा की है, जो सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही है। जानिए उस तस्वीर में क्या कुछ खास है।

विज्ञापन
Sussanne Khan Got Emotional On Her Son Birthday, Share A Picture With Ex Husband Hrithik Roshan
सुजैन खान और ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम-@suzkr

विस्तार

अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें सुजैन अपने पूर्व पति अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ भी नजर आ रही हैं। दरअसल, सुजैन खान ने अपने बेटे रेहान रोशन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए अपने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें अपने बेटे की साझा की हैं। इनमें से एक तस्वीर में सुजैन और रेहान ऋतिक के साथ खड़े दिख रहे हैं, जो परफेक्ट फैमिली पिक्चर नजर आ रही है। 

विज्ञापन

सुजैन ने बेटे को बताया अपना सबसे अच्छा दोस्त
सुजैन खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटे को बर्थडे विश करते हुए एक खूबसूरत नोट भी लिखा है। इस नोट में सुजैन लिखती हैं, “जन्मदिन मुबारक हो मेरे रेस्टार। जिस पल तुम मेरी जिंदगी में आए, तुमने मुझे सबसे मजबूत बनने की शक्ति दी। तुम मेरी दुनिया हो। तुम्हारी आत्मा, तुम्हारा दिल, तुम्हारा दिमाग, सबसे लचीली मजबूत आत्मा है। तुम अपनी यात्रा में जो कुछ भी करोगे, वो तुम्हारे आस-पास के हर व्यक्ति को रोशन करेगा। तुम्हारी चमक हर किसी को रोशन कर देती है। यही तुम्हारी महाशक्ति है। मेरे बेटे मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्त हो, मेरे सच का आईना हो और मुझे तुम्हारी मां होने पर बहुत गर्व है।” इस दिल छू लेने वाले पोस्ट के साथ सुजैन ने कई तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें ऋतिक भी साथ में नजर आ रहे हैं।"

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sussanne Khan (@suzkr)




यह खबर भी पढ़ें: Ravi Kishan: 'लापता लेडीज' अभिनेता ने शेयर किया आमिर खान का पोस्ट, यूजर बोले- ‘भौकाल तो रवि भैया का रहा..’

 

बच्चों के लिए अक्सर साथ दिखते हैं ऋतिक-सुजैन
सुजैन और ऋतिक अब भले एकसाथ न हों, लेकिन वो अपने माता-पिता के लक्ष्य और कर्तव्यों को नहीं भूले हैं। दोनों अक्सर ही अपने बेटों के साथ नजर आते हैं और जब भी बच्चों को जरूरत होती है, दोनों साथ में खड़े नजर आते हैं। यही वजह है कि आज बेटे के जन्मदिन पर भी सुजैन ने ऋतिक और बेटे के साथ अपनी तस्वीर साझा करके फैंस को अपनी फैमिली की एक परफेक्ट पिक्चर दिखलाई। सुजैन की ओर से साझा की गई कई तस्वीरों में रेहान के कई पारिवारिक समारोहों के दौरान के कैंडिड पलों की झलक दिखाई गई है।

यह खबर भी पढ़ें: World Theatre Day 2025: सामाजिक समस्याओं पर प्रहार करते दो नाटक, अखिलेंद्र का कविता पाठ और उत्सव रंगमंच का

14 साल चली ऋतिक-सुजैन की शादी
ऋतिक रोशन और सुजैन खान की शादी साल 2000 में हुई थी। दोनों के दो बेटे भी हैं, रेहान रोशन और ऋदान रोशन। ऋतिक-सुजैन किसी वक्त में बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल में गिने जाते थे। हालांकि, साल 2014 में दोनों का रिश्ता बिगड़ गया और दोनों ने तलाक ले लिया। दोनों के फैंस के लिए ये फैसला काफी हैरान करने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed