{"_id":"6900f76b79f1ee98aa024466","slug":"tamannaah-bhatia-says-baahubali-changed-her-gave-her-more-confidence-2025-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'बाहुबली' में काम करते हुए तमन्ना भाटिया ने सीखी कल्पना, अब हुआ यह बड़ा बदलाव, इंटरव्यू में किया खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'बाहुबली' में काम करते हुए तमन्ना भाटिया ने सीखी कल्पना, अब हुआ यह बड़ा बदलाव, इंटरव्यू में किया खुलासा
Tue, 28 Oct 2025 10:34 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 28 Oct 2025 10:34 PM IST
सार
Tamannaah Bhatia: हाल ही में तमन्ना भाटिया ने फिल्म 'बाहुबली' के बारे में कई बातें बताई हैं। उनके मुताबिक फिल्म में काम करने के बाद उनमें कई बदलाव आए हैं।
विज्ञापन
तमन्ना भाटिया
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमन्ना भाटिया इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में की हैं, लेकिन उनके डांस नंबर आज भी दर्शकों को दीवाना बनाते हैं। उन्होंने दो दशक पहले हिंदी फिल्म 'चांद सा रोशन चेहरा' से अभिनय में कदम रखा था, लेकिन उन्हें सबसे बड़ा ब्रेक तब मिला जब उन्होंने प्रभास के साथ 'बाहुबली: द बिगिनिंग' में काम किया। इसके बाद, उन्होंने 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' से पर्दे पर वापसी की और तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन
फिल्म 'रेड 2' में तमन्ना भाटिया ने किया आइटम डांस
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
तमन्ना भाटिया में आया बदलाव
फिल्मफेयर के साथ बातचीत में, तमन्ना भाटिया ने बताया कि कैसे बाहुबली फ्रैंचाइजी ने उन्हें बदल दिया। उन्होंने कहा 'बाहुबली एक ऐसी फिल्म थी जिससे मैंने सबसे ज्यादा सीखा। हम एक हरे रंग की स्क्रीन के सामने शूटिंग कर रहे थे, इसलिए हमें बहुत सी चीजों की कल्पना करनी पड़ी। मैंने वीएफएक्स के बारे में सीखा। किसी फिल्म को बेहतर बनाने के लिए इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है यह भी सीखा। इसने मुझे प्रयोग करने का और भी आत्मविश्वास दिया। उसके बाद से, मैंने लोगों की राय को गंभीरता से लेना बंद कर दिया। मैं अपने अंतर्मन पर ज्यादा भरोसा करने लगी।'
यह खबर भी पढ़ें: रजनीकांत और धनुष को मिली बम की धमकी, जुबीन गर्ग निधन मामले में आया अपडेट; पढ़ें आज की ट्रेंडिंग खबरें

एसएस राजामौली और बाहुबली द एपिक
- फोटो : सोशल मीडिया
इस तारीख को रिलीज होगी 'बाहुबली: द एपिक'
तमन्ना अपने सह-कलाकारों प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णा और सत्यराज के साथ, 'बाहुबली: द एपिक' की रिलीज की तैयारी कर रही हैं।
मूल फिल्में- 'बाहुबली: द बिगिनिंग (2015)' और 'बाहुबली: द कन्क्लूजन (2017)' ने वैश्विक स्तर पर भारतीय सिनेमा को नया रूप दिया। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ दिए। 'बाहुबली: द एपिक' 31 अक्तूबर 2025 को रिलीज के लिए तैयार है। दावा है कि यह फिल्म दर्शकों को खास अनुभव देगी।