फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tejasswi prakash and karan kundra going to marry this year 2025

Tejasswi Prakash-Karan Kundrra: तेजस्वी प्रकाश इसी साल करण से करेंगी शादी, अभिनेत्री की मां ने की पुष्टि

Wed, 19 Mar 2025 12:44 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 19 Mar 2025 12:44 PM IST
सार

Tejasswi Prakash-Karan Kundrra: 'बिग बॉस 15' में तेजस्वी प्रकाश और करण कुन्द्रा ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। कई सालों तक डेट करने के बाद अब ये दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, इसकी पुष्टि अभिनेत्री की मां ने की है।

विज्ञापन
Tejasswi prakash and karan kundra going to marry this year 2025
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश - फोटो : इंस्टाग्राम- @tejasswiprakash

विस्तार

'नागिन' अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश की करण कुन्द्रा से मुलाकात साल 2021 में हुई थी। चार सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब ये शादी के बंधन में जा रहे है, इस बात की पुष्टि तेजस्वी की मां ने एक शो के दौरान की। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर। 

विज्ञापन

तेजस्वी की मां ने कहा इसी साल हो जाएगी शादी
हाल ही में फराह खान के शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में तेजस्वी प्रकाश बतौर प्रतिभागी शामिल हुईं। इस शो का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें फराह खान अभिनेत्री की शादी के बारे में सवाल पूछती हैं। इसके जवाब में वहां मौजूद उनकी मां ने कहा कि इसी साल 2025 में उनकी शादी हो जाएगी। ये बात सुनकर सभी ने तालियां बजाई और इस दौरान अभिनेत्री को शरमाते हुए देखा गया। फराह खान ने करण कुंद्रा का नाम लेकर मजाक भी उड़ाया, लेकिन अभिनेत्री ने हंसते हुए इसपर कोई जवाब नहीं दिया। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: The Kashmir Files: 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए नेटिजन ने विवेक अग्निहोत्री को कहा शुक्रिया, क्या बोले निर्देशक?

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट मैरिज करना चाहती हैं
अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने अभी कुछ दिनों पहले ही शो में करण कुंद्रा से शादी को लेकर बात की थी। इस मामले में उन्होंने कहा था कि वह किसी झंझट के बिना कोर्ट मैरिज करना चाहती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह सामान्य से कोर्ट मैरिज करने के बाद खूब घूमेंगी, फिरेंगी और ऐश करेंगी। 


यह खबर भी पढ़ें: Star Kids Debut: बॉलीवुड में इन स्टारकिड्स की एंट्री रही फ्लॉप, पहली फिल्म में ही हो गए ट्रोल

एक नजर तेजस्वी और करण पर
तेजस्वी प्रकाश और करण कुन्द्रा पहली बार बिग बॉस 15 के शो में मिले थे। यहीं शो के दौरान ही इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, तब से ही दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश की बात करें तो वह 'नागिन' शो में भी नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed