सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   tejasswi prakash post for boyfriend karan kundrra takes dig at Anusha Dandekar

तेजस्वी प्रकाश ने बॉयफ्रेंड की एक्स गर्लफ्रेंड पर कसा तंज, करण कुंद्रा बोले- दीदी को क्यों तोड़ा?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 16 Oct 2025 11:33 AM IST
विज्ञापन
सार

Tejasswi Prakash Biirthday Post For Karan Kundrra: बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के लिए अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने एक पोस्ट साझा किया जिसके कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींच लिया। 

tejasswi prakash post for boyfriend karan kundrra takes dig at Anusha Dandekar
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ी तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती है। इस बार चर्चा में हैं तेजस्वी का इंस्टाग्राम पोस्ट, जो उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के जन्मदिन पर शेयर किया। लेकिन इस रोमांटिक पोस्ट में भी तेजस्वी ने करण की एक्स गर्लफ्रेंड पर तंज कस दिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं। 
Trending Videos


अनुषा दांडेकर ने रिश्ते पर किया था दावा
दरअसल, हाल ही में अनुषा दांडेकर ने अपने यूट्यूब पॉडकास्ट 'अनवेरिफाइड' में करण के साथ टूट चुके रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए थे। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने बताया कि उनके पूर्व साथी ने उनके साथ धोखा किया था और डेटिंग ऐप्स पर दूसरी लड़कियों से बात की थी। अनुषा ने कहा, 'हम दोनों एक डेटिंग ऐप के कैंपेन का चेहरा थे, लेकिन उसी ऐप का इस्तेमाल उसने लड़कियों से मिलने के लिए किया। बाद में मुझे पता चला कि वो मुंबई की कई लड़कियों के साथ अफेयर में था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Tejasswi Prakash (@tejasswiprakash)




यह खबर भी पढ़ें: बसंती से लेकर सीता और गीता तक, हेमा मालिनी के 10 यादगार किरदार जिन्होंने उन्हें बनाया पर्दे की 'ड्रीम गर्ल'

अनुषा दांडेकर पर तेजस्वी का तंज
अनुषा के इन बयानों ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या करण ने उन्हें चीट किया था। इसी बीच तेजस्वी ने करण के जन्मदिन पर जो कैप्शन लिखा, उसने सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने लिखा, 'अब वो सिर्फ एक ही राइट स्वाइप करता है- मेरे लिए। ड्रीम मैन को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।'



करण ने किया मजेदार कमेंट 
तेजस्वी प्रकाश के इस कैप्शन को पढ़ने के बाद जहां एक तरफ लोगों ने इसे अनुषा के राइट स्वाइप वाले बयान से जोड़ा तो वहीं बॉयफ्रेंड करण ने भी मजेदार अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी। करण ने तेजस्वी के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- दीदी को क्यों तोड़ा?। करण के इस कमेंट को पढ़ने के बाद फैंस हंसते हुए नजर आए। 

करण और अनुषा का रिश्ता 
गौरतलब है कि करण और अनुषा का रिश्ता कई वर्षों तक चर्चा में रहा था, लेकिन 2020 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद करण की मुलाकात तेजस्वी प्रकाश से ‘बिग बॉस 15’ के सेट पर हुई और वहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। दोनों अब टेलीविज़न की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। बता दें अनुषा के खुलासों के बाद करण ने भी एक इंस्टाग्राम नोट में प्रतिक्रिया दी थी, जिसमें उन्होंने कुछ 'एलिट महिलाओं' पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। हालांकि बाद में उन्होंने वह पोस्ट डिलीट कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed