भरी महफिल में तेजस्वी प्रकाश के साथ हुई हैरान कर देने वाली घटना, वीडियो हुआ वायरल; भारती सिंह भी आईं नजर
Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कॉमेडियन भारती सिंह, टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश संग नजर आ रही हैं। इसमें अभिनेत्री के साथ अचानक हैरान कर देने वाली घटना हुई। देखें वीडियो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश के साथ एक चौंकाने वाली घटना हुई। इसमें कॉमेडियन भारती सिंह भी दिख रही हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देख नेटिजंस प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
क्या है वायरल वीडियो?
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में कॉमेडियन भारती सिंह, देबिना बनर्जी, ईशा सिंह और तेजस्वी प्रकाश नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि देबिना बनर्जी, प्रेग्नेंट भारती सिंह के बेबी बंप को प्यार से सहलाती हुई दिख रही हैं। इसी दौरान एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश संग कुछ ऐसी घटना होती है, जिससे बचने के लिए वह दूर भागती हैं। आपको बतात चलें कि पीछे खड़ी एक महिला अपने हाथ में कुछ लिए दिख रही है, जिसे देखने के दौरान अभिनत्री तेजस्वी के आंख में शायद कुछ चला गया। इस कारण वह परेशान होती दिखीं।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)
नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटजिंस की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स ने हैरान होने वाली इमोजी के जरिए अपनी चिंता जाहिर की। एक यूजर ने कहा- 'दीदी ड्रैगन फ्लाई से डर गई।' वहीं कुछ यूजर्स कॉमेडियन भारती सिंह के प्रेग्नेंसी को लेकर भी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'भारती सिंह को फिर से लड़का होगा।'
यह खबर भी पढ़ें: 'मुझे पुरुषों से हो रही जलन', ट्विंकल खन्ना ने महिलाओं के हार्मोनल बदलावों को अलग अंदाज में किया बयां
एक नजर तेजस्वी प्रकाश के करियर पर
वर्क फ्रंट की बात करें तो तेजस्वी प्रकाश ने छोटे पर्दे पर ‘स्वरागिनी’, ‘नागिन 6’ जैसे पॉपुलर धारावाहिकों में दमदार किरदार निभाकर अपनी खास पहचान बनाई है। इसके अलावा उन्होंने रियलिटी शोज ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ और ‘बिग बॉस 15’ में भी भाग लिया था। बिग बॉस में उनकी जीत ने उन्हें हर घर का नाम बना दिया था। 2023 में वह रोहित शेट्टी की मराठी फिल्म ‘स्कूल कॉलेज अनी लाइफ’ में नजर आईं और 2025 में ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया’ के पहले सीजन में बतौर दूसरे रनरअप रह चुकी हैं।