फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tejasswi Prakash Talks about her relationship with Karan Kundra Video goes viral on Internet

Tejasswi Prakash: तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा संग अपने रिलेशन पर तोड़ी चुप्पी, रोते हुए बताया रिश्ते का सच

Sun, 23 Apr 2023 12:33 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 23 Apr 2023 12:33 PM IST
सार

हाल ही में, अब, इंटरनेट पर करण और तेज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हमेशा हंसती रहने वाली एक्ट्रेस अपने रिश्ते को लेकर बात करते हुए रोती हुई नजर आ रही हैं। तो चलिए जानते है पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Tejasswi Prakash Talks about her relationship with Karan Kundra Video goes viral on Internet
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 टीवी जगत के पॉपुलर कपल्स में से एक करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कपल टेलीविजन इंडस्ट्री की उन मशहूर जोड़ियों में से एक हैं, जो सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के ऊपर जमकर प्यार लुटाते हैं। 'बिग बॉस' के 15वें सीजन में करीब आए करण और तेजस्वी आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। हाल ही में, अब, इंटरनेट पर करण और तेज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हमेशा हंसती रहने वाली एक्ट्रेस अपने रिश्ते को लेकर बात करते हुए रोती हुई नजर आ रही हैं। तो चलिए जानते है पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन

रोते हुए नजर आईं तेजस्वी
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तेजस्वी प्रकाश को बुरी तरह रोते हुए देखा जा रहा है। फैंस के बीच इस वीडियो ने खलबली मचा दी है। इस वायरल वीडियो की शुरुआत में  तेजस्वी करण के पास बैठी हुई नजर आ रही हैं और फिर अचानक बात करते-करते उनकी आंखों से आंसू आने लगते हैं। अपनी फेवरेट स्टार को रोता देख उनके फैंस ने भी तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

करण ने किया रिएक्ट
इस वीडियो में रोने के साथ तेजस्वी कुछ ऐसा कहती हैं, जिससे फैंस की परेशानी खुशी में बदल जाती है। रोते हुए तेजस्वी कहती हैं, 'मैं अभी अच्छा समय बिता रही हूं।' इसके बाद करण उनसे पूछते हैं, 'तू रोई?' जवाब में तेजस्वी कहती हैं, 'मैं बस अपने फैंस के साथ शेयर करना चाहती हूं कि मैं आपके साथ कितनी खुश हूं। मैं सच में खुश हूं।'

Priyanka-Nick: 'सिटाडेल' के प्रमोशन के बाद घर लौटे प्रियंका-निक, बेटी मालती के साथ साझा की क्यूट तस्वीरें

विज्ञापन

यूजर्स ने लुटाया खूब प्यार
तेजस्वी की इस वीडियो फैंस अपना जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘वी लव यू तेजस्वी।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ऊपर वाला आपकी जोड़ी हमेशा बना कर रखे।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘तेजस्वी आप एक स्टार हैं। ऐसे रोते हुए अच्छी नहीं लग रही है, आप। लव यू।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed