Aamir Ali: 'द ट्रायल' में इंटीमेट सीन देते हुए क्यों झिझक रहे थे आमिर अली, एक्टर ने किया वजह का खुलासा
अभिनेता आमिर अली काजोल की हालिया रिलीज वेब सीरीज 'द ट्रायल' में नजर आए थे। इस बीच एक्टर ने इस बात का खुलासा किया है कि सीरीज में इंटीमेट सीन देते हुए उन्हें झिझक क्यों हो रही थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी के जाने माने अभिनेता आमिर अली काजोल की हालिया रिलीज वेब सीरीज 'द ट्रायल' में नजर आए थे। एक्टर अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार की इस वेब सीरीज में अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से एक्टर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं।
तमाम टीवी सीरियल्स में काम कर चुके एक्टर आमिर अली डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज 'द ट्रायल' में नजर आए हैं और इससे ही सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस सीरीज में उनके अवाला अभिनेत्री कुब्रा सेत भी अहम किरदार में नजर आई थीं। कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित इस शो को लोगों की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं, संजीदा शेख से तलाक के बाद पहली बार पर्दे पर एक्टर ने इंटीमेट सीन किया।
इस वेब सीरीज में आमिर अली एक पुलिसवाले के किरदार में नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने एक्ट्रेस कुब्रा सेत के साथ कुछ इंटीमेट सीन्स किए हैं। शो में इन दोनों के रिश्तों के बीच उथल-पुथल दिखाई गई है। इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान आमिर ने इस बात का खुलासा किया है कि वह शुरू में इस सीन को करने में झिझक महसूस कर रहे थे। क्योंकि उन्होंने कुछ सालों पहले ही अपनी पत्नी और को-एक्ट्रेस संजीदा शेख को तलाक दिया था।
BB OTT 2: बिग बॉस के घर में आशिका भाटिया और फुकरा इंसान के बीच बढ़ रहीं नजदीकियां? फलक नाज ने दिया हिंट
एक्टर ने कहा, 'हमने हमेशा एक-दूसरे को वैसा ही रहने दिया है जैसा हम चाहते थे। काम पहले भी वही था, काम अब भी वही है। हां, हो सकता है, मैंने शो में एक सीन किया हो, जिसे आप बाद में देखेंगे, जिसे करने में मैं थोड़ा झिझक रहा था, लेकिन मैंने इसे किया। आप शो देखेंगे तो आपको पता चल जाएगा कि मैं किस सीन की बात कर रहा हूं। यह दो बार नहीं होता है, यह एक बार होता है।'
यह भी पढ़ें- Tigmanshu Dhulia: तिग्मांशु धूलिया का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, निर्देशक ने दर्ज कराई एफआईआर