सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Akshay Kumar Raised Voice Discrimination Against Northeast Indians Says They Are As Much Indians As I Am

‘वे भारतीय हैं, यह याद रखें’, अक्षय ने उठाई नॉर्थ ईस्ट के लोगों के हित में आवाज; नस्लीय भेदभाव पर जताई नाराजगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 20 Feb 2026 09:02 AM IST
विज्ञापन
सार

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने नॉर्थ ईस्ट के लोगों के साथ होने वाले नस्लीय भेदभाव की आलोचना की है। जानिए इस पर नाराजगी जताते हुए अक्षय ने लोगों से क्या कुछ कहा..

Akshay Kumar Raised Voice Discrimination Against Northeast Indians Says They Are As Much Indians As I Am
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों फिल्मों के साथ-साथ टीवी पर अपने गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ को लेकर भी चर्चाओं में हैं। अब शो के दौरान अक्षय कुमार ने नस्लीय भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई है। अक्षय ने नॉर्थ ईस्ट के लोगों के प्रति अक्सर होने वाली असंवेदनशील और नस्लवादी टिप्पणियों पर नाराजगी जाहिर की। ये तब हुआ जब नॉर्थ ईस्ट से आने वाली एक महिला कंटेस्टेंट ने कोविड के दौरान अपने साथ हुए नस्लीय भेदभाव की घटना के बारे में बताया। इस पर अक्षय ने अपना एक किस्सा साझा करते हुए, नस्लीय भेदभाव पर खुलकर बात की और इसकी आलोचना की।

Trending Videos

कंटेस्टेंट ने साझा किया अपने साथ हुआ वाकया
शो के एक एपिसोड की क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें की एक महिला प्रतियोगी ने मुंबई में अपने साथ होने वाली एक घटना के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनके चेहरे की बनावट के कारण, लोग अक्सर उनका मजाक उड़ाते हुए उन्हें ‘चीन जाओ’ कहते थे और उन पर कोविड-19 फैलाने का आरोप लगाते थे। इस टिप्पणी ने नस्लीय रूढ़िवादिता के एक परेशान करने वाले पैटर्न को उजागर किया, जिसे नॉर्थ ईस्ट के कई लोग न केवल मुंबई में बल्कि भारत के कई शहरों में लंबे समय से झेल रहे हैं। अक्षय कंटेस्टेंट के इस वाकये पर गहरी नाराजगी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)


अक्षय के मेकअप आर्टिस्ट ने भी साझा किया अपने साथ हुआ भेदभाव
कंटेस्टेंट के इस वाकये को साझा करने के बाद अक्षय ने मणिपुर में रहने वाले अपने मेकअप आर्टिस्ट को मंच पर बुलाया। उन्होंने इस दौरान नॉर्थ ईस्ट के लोगों के साथ होने वाले भेदभाव और नस्लीय टिप्पणियों को लेकर नाराजगी जताई। साथ ही अक्षय ने एक किस्सा भी साझा किया।


दर्शकों से अपने मेकअप आर्टिस्ट का परिचय कराते हुए अक्षय ने कहा कि मेरे साथ एक लड़का है, जो मेरा मेकअप करता है और मेरा ख्याल रखता है। ये रहा किम। मंच पर आने के बाद किम ने बताया कि मणिपुर से होने के कारण उन्हें अक्सर ताने सुनने पड़ते हैं और उनके बारे में रूढ़िवादिता फैलाई जाती है।

उन्होंने खुलासा किया कि लोग आमतौर पर ‘चीनी’, ‘चिंकी’ और यहां तक कि ‘मोमो’ जैसे नस्लवादी अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं। इससे अक्षय काफी परेशान और स्तब्ध रह गए। उन्होंने नस्लवाद की कड़ी निंदा करते हुए भेदभावपूर्ण व्यवहार की भरमार कर दी।

 

Akshay Kumar Raised Voice Discrimination Against Northeast Indians Says They Are As Much Indians As I Am
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम-@sonytvofficial
नॉर्थ ईस्ट के लोग भी उतने ही भारतीय हैं जितने हम सब
अपने मेकअप आर्टिस्ट और कंटेस्टेंट की आपबीती सुनने के बाद अक्षय ने नॉर्थ ईस्ट के लोगों के हित में आवाज उठाई। एक्टर ने कहा कि आज किम की बातें सुनने के बाद मुझे पूरा यकीन हो गया है कि ये सब होता है। मैं भारत के सभी लोगों को बताना चाहता हूं कि पूर्वोत्तर के लोगों के साथ भेदभाव होता है। वे सब भारतीय हैं। वे उतने ही भारतीय हैं जितने मैं, आप और यहां बैठे लोग हैं। इस देश के लिए उनका बहुत बड़ा योगदान है। नागा रेजिमेंट, कारगिल युद्ध, बांग्लादेश युद्ध, इन्होंने अपना खून बहाया है। वे भारतीय हैं, यह याद रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed