सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   TRP Week 6 List Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 To Anupamaa And Naagin 7 Which One In Top Position

‘तुलसी’ के आगे ‘अनुपमा’ ने मानी हार, ‘नागिन 7’ और बाकी सीरियल का क्या रहा हाल? जानें छठे हफ्ते की टीआरपी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 19 Feb 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार

TRP Week 6: साल के छठे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ चुकी है। इस बार सीरियल ‘अनुपमा’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। जानिए, टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में कौन-कौन शामिल हुआ? जानिए। 
 

TRP Week 6 List Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 To Anupamaa And Naagin 7 Which One In Top Position
सीरियल 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

हर हफ्ता गुजरते ही टीवी सीरियल के एक्टर्स और मेकर्स को अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ता है। दर्शकों ने उनके सीरियल को पसंद किया या नहीं, इस बात का पता उन्हें टीआरपी लिस्ट से चलता है। साल के छठे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट गुरुवार को रिलीज हुई। जानिए, इस लिस्ट में किस सीरियल को कितनी टीआरपी मिली? किसने टॉप 5 में अपने लिए जगह बनाई? 

Trending Videos

तुलसी ने बुलंद की अपनी आवाज 
छठे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को पहला स्थान मिला है। इसे 2.0 की टीआरपी मिली है। पिछले हफ्ते इसे 2.1 की रेटिंग मिली थी और यह दूसरे स्थान पर रहा था। लेकिन इस बार टीआरपी कम होने के बावजूद टॉप पर बना हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

TRP Week 6 List Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 To Anupamaa And Naagin 7 Which One In Top Position
सीरियल 'अनुपमा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
अनुपमा को मिला दूसरा स्थान 
छठे हफ्ते की टीआरपी रेटिंग में ‘अनुपमा’ दूसरे नंबर पर है। इसे भी 2.0 की टीआरपी मिली है। जबकि पांचवें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में इसे 2.2 की रेटिंग मिली थी। पांचवें हफ्ते में यह पहले स्थान पर था। इस बार यह सीरियल, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ से पिछड़ गया है। 

TRP Week 6 List Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 To Anupamaa And Naagin 7 Which One In Top Position
सीरियल 'नागिन 7' - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachaharchoudhary

टॉप 5 में शामिल रहे ये सीरियल 
छठे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में सीरियल ‘नागिन 7’ को तीसरा स्थान मिला है, इसकी टीआरपी 2.0 की रही है। वहीं चौथे स्थान पर सीरियल ‘वसुधा’ रहा है, इसकी टीआरपी 1.9 है। पांचवां स्थान सीरियल ‘गंगा मां की बेटियां’ को मिला है, इसकी टीआरपी 1.9 की रही है। 

रियलिटी शो में किसने मारी बाजी? 
रियलिटी शो भी टीआरपी लिस्ट में शामिल होते हैं। छठे हफ्ते की टीआरपी में ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ को 1.7 की टीआरपी मिली है। वहीं ‘द 50’ को सिर्फ 0.7 की टीआरपी मिली है। यह शो दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed